मुंबई/वशिष्ठ वाणी: मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड (एवरशाइन मॉल के पीछे, समृद्धि बिजनेस पार्क, शॉप नं. 8/13, चिंचोली बंदर) स्थित मशहूर रेस्तरां कार्टर ब्लू (Carter’s Blue) के बाहर का नजारा स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यहाँ लगातार और बेधड़क अवैध पार्किंग का सिलसिला जारी है, जिससे आम जनता और राहगीरों का चलना मुहाल हो गया है। इस गंभीर अव्यवस्था को देखकर अब जनता सीधे तौर पर गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों और स्थानीय एसीपी (ACP) से यह सवाल पूछ रही है कि आखिर किस मजबूरी या मिलीभगत के तहत इस मनमानी पर पर्दा डाला जा रहा है?
एनओसी (NOC) और ट्रैफिक विभाग की चुप्पी पर बड़े सवाल
- सड़क बनी प्राइवेट पार्किंग: व्यस्त लिंक रोड के पास स्थित इस व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बाहर लगातार अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी की जाती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं।
- बड़ा सवाल—बिना पार्किंग के एनओसी किसने दी?: जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब इस रेस्तरां के पास खुद की वैध पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं है, तो फिर किस सक्षम प्राधिकारी द्वारा इन्हें एनओसी (NOC) जारी की गई?
- ट्रैफिक विभाग और एसीपी की भूमिका संदिग्ध: आम नागरिकों की छोटी-सी गलती पर तुरंत कार्रवाई करने वाला ट्रैफिक महकमा और स्थानीय एसीपी कार्यालय इस रसूखदार रेस्तरां के सामने पूरी तरह नतमस्तक क्यों नजर आता है? आखिर इस अवैध पार्किंग को संरक्षण देने के पीछे कौन सा खेल चल रहा है?
इस गंभीर मामले पर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में भारी रोष है। संबंधित विभागों को इस अव्यवस्था पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।










