लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

जल रहा बांग्लादेश, इस्तीफा देकर देश छोड़ रहीं पीएम शेख हसीना!

Violence in Bangladesh: सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. AFP के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पीएम शेख हसीना ने आज दोपहर ढाई बजे उड़ान भरी है. हसीना जाने से पहले एक भाषण रिकार्ड करना चाहती थी लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिला.

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन आज एक बार फिर से उग्र हो गया है. हजारों प्रदर्शनकारी पीएम शेख हसीना के प्रधानमंत्री आवास घुस चुके हैं. इस बीच PM हसीना के प्रधानमंत्री आवास छोड़ने के दावे किए गए हैं. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ढाका पैलेस को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गई हैं. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीएम हसीना और उनकी बहन रेहाना ने देश छोड़ दिया और मिलिट्री हेलीकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं.

प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा!

वहीं सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक कई जगहों पर प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हुई हैं. इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने बंगले और ढाका में अहम हाईवे पर कब्जा कर लिया है. रिपोर्ट, में दावा किया गया है कि करीब 4 लाख लोग शेख हसीना सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं.

पीएम शेख हसीना ने छोड़ा देश?

वहीं AFP के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पीएम शेख हसीना ने आज दोपहर ढाई बजे उड़ान भरी है. हसीना जाने से पहले एक भाषण रिकार्ड करना चाहती थी लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिला प्रधानमंत्री हसीना के एक वरिष्ठ सलाहकार ने ये भी बताया कि वे इस्तीफा दे सकती हैं.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुनिया में मची खलबली: Donald Trump ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ न खुलने पर दी हमले की चेतावनी!

तीसरे विश्व युद्ध की आहट? डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की दी चेतावनी!

ईरान-अमेरिका संघर्ष गहराया, तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार — मध्य पूर्व में तनाव चरम पर

मध्य-पूर्व में बढ़ा युद्ध का दायरा: ईरान पर इज़राइल के हमले तेज, तेहरान में तेल भंडारण केंद्र पर बड़ा हमला

अमेरिका-ब्रिटेन के बीच ईरान हमलों को लेकर बातचीत, ट्रंप ने ब्रिटेन की रणनीति पर उठाए सवाल

ईरान-इज़राइल युद्ध तेज: नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद ईरान ने दागीं मिसाइलें, बहरीन में ड्रोन हमले में 32 घायल

Leave a Comment