लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में MG Showroom की दबंगई बरकरार, मुख्य सड़क अब भी शोरूम की ‘पार्किंग’

मालाड (पश्चिम), मुंबई: ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने आज मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर एक बार फिर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। प्रशासन के बड़े-बड़े दावों और ‘नो पार्किंग’ बोर्ड्स के बावजूद, यहाँ के शोरूम मालिकों के लिए सरकारी नियम आज भी बौने साबित हो रहे हैं। मुख्य सड़क पर सरेआम गाड़ियों का कब्ज़ा जारी है।

ग्राउंड रिपोर्ट: सड़क बनी शोरूम का ‘प्राइवेट यार्ड’

‘वशिष्ठ वाणी’ की ग्राउंड रिपोर्ट में पाया गया कि MG Motor Krishiv Auto Showroom के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा आज भी कम नहीं हुआ है। शोरूम के बाहर नई और पुरानी गाड़ियां लाइन से सड़क को घेरे हुए हैं। व्यस्त समय (Peak Hours) में इसके कारण यहाँ ट्रैफिक की गति धीमी हो जाती है और जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन प्रशासन इस ओर से पूरी तरह मौन साधे बैठा है।

वशिष्ठ वाणी के तीखे सवाल:

  • भेदभावपूर्ण कार्रवाई क्यों? क्या मुंबई RTO और ट्रैफिक विभाग सिर्फ आम जनता के चालान काटने के लिए बना है? इन बड़े शोरूम्स के मालिकों पर कार्रवाई करने से अधिकारियों के हाथ क्यों कांपते हैं?
  • RTO और BMC की जवाबदेही: क्या अधिकारियों को सड़क पर गाड़ियों का यह अंबार दिखाई नहीं देता, या फिर यह ‘अनदेखी’ किसी बड़ी मिलीभगत का नतीजा है?
  • सड़क पर किसका अधिकार? आम जनता के टैक्स से बनी सड़क को शोरूम अपनी निजी पार्किंग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे जनता की सुरक्षा खतरे में है।

निष्कर्ष और मांग:

‘वशिष्ठ वाणी’ शासन और प्रशासन से मांग करती है कि मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड से तुरंत इन अवैध पार्किंग्स को हटाया जाए। जब तक इन रसूखदार संस्थानों पर भारी जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, तब तक मालाड की जनता ऐसे ही ट्रैफिक में पिसती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अवैध पार्किंग का तांडव: वशिष्ठ मीडिया हाउस के निदेशक जल्द दाखिल करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में PIL; गोरेगांव ट्रैफिक विभाग, ACP और BMC अधिकारियों को कोर्ट में देने होंगे कई सवालों के जवाब

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा को मिला सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: म्हाडा अधिकारी ‘व्ही. पी. महाजन’ की रिपोर्ट ने खोली 30 घोटालों की पोल!

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारी रमेश दिंडे हुए सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मालवणी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, अभिषेक वशिष्ठ रहे मुख्य अतिथि

जन-जन के प्रिय नेता और विकासपुरुष: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ‘वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान – 2026’ से अलंकृत

Leave a Comment