Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसीरविदास घाट पर ‘खुला आसमान’ के बच्चों संग वैदिक ने मनाया अपना...

रविदास घाट पर ‘खुला आसमान’ के बच्चों संग वैदिक ने मनाया अपना चौथा जन्मदिन

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। सिक्योर इंडिया के चेयरमैन प्यूष सिंह ने अपने बेटे वैदिक सिंह का चौथा जन्मदिन शहर के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

रविदास घाट पर संचालित समाजसेवी संस्था खुला आसमान के बच्चों के साथ वैदिक ने जन्मदिन का केक काटा। वैदिक के साथ उनकी मां और पिता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों संग खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को टोपी, मोजे, खिलौने और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई, साथ ही सभी ने मिलकर भोजन किया। इस अवसर पर वैदिक के अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जानकारी के अनुसार खुला आसमान संस्था पिछले छह वर्षों से गरीब बच्चों को भोजन, वस्त्र और मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करती आ रही है। संस्था का संचालन रोली सिंह द्वारा किया जाता है, जिसमें कई समाजसेवी भी सहयोग करते हैं और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम ने इस बात का संदेश दिया कि समाज की खुशियाँ तब और बढ़ती हैं जब उन्हें जरूरतमंदों के साथ साझा किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments