लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

फुटपाथ पर TVS का ‘कब्जा’, RTO के एक्शन को ठेंगा दिखा रहा बाइक शोरूम!

मुंबई (मालाड): जब रसूख और व्यापार के आगे कानून बौना साबित होने लगे, तो समझ लीजिए कि व्यवस्था गहरी नींद में है। मालाड (पश्चिम) के न्यू लिंक रोड पर स्थित TVS बाइक शोरूम के बाहर इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद गोरेगांव RTO ने इस शोरूम के खिलाफ चालान फाड़कर कार्रवाई तो की, लेकिन इस दिखावे की कार्रवाई का शोरूम प्रबंधन पर रत्ती भर भी असर नहीं हुआ। RTO की कार्रवाई को पूरी तरह ठेंगा दिखाते हुए आज भी इस TVS शोरूम द्वारा सड़क और फुटपाथ पर धड़ल्ले से अवैध पार्किंग की जा रही है।

बड़ा सवाल: क्या गोरेगांव RTO और मालाड ट्रैफिक पुलिस का खौफ इस TVS शोरूम के सामने खत्म हो चुका है? या फिर रोजाना कटने वाले चालान को इस शोरूम ने फुटपाथ घेरने का ‘किराया’ मान लिया है?

पैदल चलने वालों के हक पर ‘डकैती’

न्यू लिंक रोड जैसी वीआईपी और बेहद व्यस्त सड़क पर इस TVS शोरूम के बाहर नई नवेली चमचमाती बाइक्स और सर्विसिंग के लिए आने वाली गाड़ियां कतारों में खड़ी रहती हैं। हालत यह है कि राहगीरों के चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ पूरी तरह से इस शोरूम का ‘ओपन यार्ड’ बन चुका है। सीनियर सिटीजन, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर गाड़ियों के बीच से गुजरना पड़ता है। जनता पूछ रही है कि प्रशासन ने फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनाया था या इस TVS शोरूम को गाड़ियां सजाने के लिए?

सिर्फ चालान से नहीं सुधरेंगे हालात!

गोरेगांव RTO ने शिकायत के बाद जो चालान की कार्रवाई की, वह महज एक कागजी खानापूर्ति साबित हुई है। शोरूम के हौसले इतने बुलंद हैं कि कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही फिर से दर्जनों बाइक्स फुटपाथ और सड़क की पहली लेन पर ठोक दी गईं। साफ है कि जब तक सिर्फ मामूली जुर्माने की ‘परची’ थमाई जाती रहेगी, तब तक ये रसूखदार अपनी हरकतों से बाज आने वाले नहीं हैं।

अब मांग है ‘लॉकिंग और जब्ती’ की!

इस इलाके की जनता अब इस रोज-रोज के ट्रैफिक जाम और मनमानी से तंग आ चुकी है। क्या मुंबई ट्रैफिक पुलिस और गोरेगांव RTO किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? जनता की अब साफ मांग है कि:

  • फुटपाथ और सड़क को बंधक बनाने वाली इन सभी बाइक्स को तुरंत जब्त (Seize) किया जाए।
  • बार-बार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए TVS बाइक शोरूम के मालिक और प्रबंधन पर कड़ा कानूनी केस दर्ज हो।
  • अगर मनमानी बंद न हो, तो बीएमसी (BMC) के जरिए शोरूम का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह है कि इस तीखी रिपोर्ट के बाद भी गोरेगांव RTO और ट्रैफिक पुलिस अपनी आंखें बंद रखती है, या फिर इस TVS शोरूम की इस सरेआम मनमानी पर हमेशा के लिए ताला लगाया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment