लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

समाजसेवा ही ईश्वरसेवा : शिव सम्राट फाउंडेशन ने मुंबई उपनगर में ठंड से राहत हेतु कंबल वितरण किया

मुंबई/वशिष्ठ वाणी। समाजसेवा ही ईश्वरसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए शिव सम्राट फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंदों के लिए मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को फाउंडेशन की ओर से मुंबई उपनगर के मलाड, कांदिवली एवं बोरीवली क्षेत्रों में ठंड से जूझ रहे लोगों को रात्रि के समय कंबल वितरित किए गए।

इस दौरान खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब, मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक एवं कचरा बीनने वाले लोगों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए। ठंड के मौसम में इस पहल को जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन प्रख्यात समाजसेवक सम्राट बागुल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरी टीम ने समर्पण भाव से सेवा कार्य को सफल बनाया।

इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में साईछा पदयात्रा मंडल के अध्यक्ष अंकुश भटकर, अली फातिमा एजुकेशन इंस्टीट्यूट के अब्दुल करीम सर, मिस नेहा शेख, समाजसेवी केशव, रितेश जाधव सहित शिव सम्राट फाउंडेशन के सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को साप्ताहिक समाचार पत्र संसद वाणी एवं दैनिक समाचार पत्र वशिष्ठ वाणी के सहयोग से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिव सम्राट फाउंडेशन की यह पहल न केवल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सच्ची सेवा ही सच्ची ईश्वर आराधना है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जब खाकी ने चुप्पी नहीं, संवाद चुना! वरिष्ठ अधिकारी रानीपुरी के संज्ञान के बाद मुंबई भर में सराहना

कानूनी विश्लेषण: मालवणी मामले में BNS 118(1) और BNSS 35(3) की बारीकियां — वशिष्ठ मीडिया हाउस के लीगल एडवाइजर एडवोकेट ओम प्रकाश मिश्रा की राय

अवैध पार्किंग का तांडव: वशिष्ठ मीडिया हाउस के निदेशक जल्द दाखिल करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में PIL; गोरेगांव ट्रैफिक विभाग, ACP और BMC अधिकारियों को कोर्ट में देने होंगे कई सवालों के जवाब

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा को मिला सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: म्हाडा अधिकारी ‘व्ही. पी. महाजन’ की रिपोर्ट ने खोली 30 घोटालों की पोल!

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारी रमेश दिंडे हुए सम्मानित

Leave a Comment