लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शिवपुरी। श्मशान घाट के चबूतरा और टिनशेड के नाम पर राशि निकली, काम नहीं — ग्रामीणों की शिकायत, जांच के आदेश

शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नोन्हेंटा खुर्द के ग्राम बटकाखेड़ी में श्मशान घाट के चबूतरा और टिनशेड निर्माण के नाम पर राशि निकाले जाने के बावजूद अब तक कोई कार्य नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसको लेकर शिकायत करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के विकास के लिए चबूतरा और टिनशेड निर्माण की राशि तो निकाल ली गई, लेकिन मौके पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इससे अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस मामले में जब पोहरी जनपद पंचायत के सीईओ गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस संबंध में जब पंचायत सचिव से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द श्मशान घाट पर चबूतरा एवं टिनशेड का निर्माण कराया जाए।शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नोन्हेंटा खुर्द के ग्राम बटकाखेड़ी में श्मशान घाट के चबूतरा और टिनशेड निर्माण के नाम पर राशि निकाले जाने के बावजूद अब तक कोई कार्य नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसको लेकर शिकायत करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के विकास के लिए चबूतरा और टिनशेड निर्माण की राशि तो निकाल ली गई, लेकिन मौके पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इससे अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस मामले में जब पोहरी जनपद पंचायत के सीईओ गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस संबंध में जब पंचायत सचिव से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द श्मशान घाट पर चबूतरा एवं टिनशेड का निर्माण कराया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष विश्लेषण: क्या लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ‘वीआईपी’ व्यवस्था से छोटा है?

राम के नाम पर लूट का ‘महा-खेल’: मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी से उठा पर्दा, क्या अब भी जागेंगे आप?

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

Leave a Comment