समाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने बीएमसी से तत्काल मरम्मत व डांबर कार्य की मांग की

मालाड पश्चिम। मालवणी गेट नंबर 5 स्थित शहीद अब्दुल हमीद मार्ग पर सीसी रोड के ऊबड़-खाबड़ एवं असमान सतह के कारण टू-व्हीलर लगातार स्लिप हो रहे हैं, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। यह खतरा विशेष रूप से रात के समय अधिक देखा जा रहा है। साईकृपा होटल के सामने स्थित यह मार्ग स्थानीय नागरिकों के लिए भय का कारण बन गया है।

नागरिकों के अनुसार, सड़क पर ऊपर-नीचे अंतर इतने अधिक हैं कि गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ते ही सीधे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। बीते दिनों हुई घटनाओं के बाद लोगों में डर का माहौल है और घायलों की संख्या भी बढ़ रही है।

इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शकूर जमादार ने मालवणी के विख्यात समाजसेवक सम्राट बागुल से शिकायत की। शिकायत मिलने के तुरंत बाद सम्राट बागुल ने स्थल निरीक्षण किया और समस्या को गंभीर बताते हुए बी.एम.सी से तत्काल डांबर भराई व लेवलिंग कर सड़क दुरुस्त करने की मांग की है।

बागुल ने कहा कि,

“यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नगर निगम को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”


बीएमसी पर स्थानीय क्या कहा..

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बीएमसी नई सड़कों और फोटोसेशन में तत्पर दिखाई देती है, लेकिन जहां रोजाना लोग घायल हो रहे हैं, वहां फाइलें और नोटिंग अभी भी रास्ता ढूंढ रही हैं।
कई नागरिकों ने व्यंग्य में कहा—

“बीएमसी शायद सड़क को सीसी से ‘एडवेंचर ट्रैक’ समझ बैठी है, तभी लेवलिंग का नाम नहीं लिया जा रहा।”