लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इन 10 राज्यों में बनेंगे 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर, देखें लिस्ट

सरकार ने कहा कि ये सभी 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर प्लग-एन-प्ले और वॉक-टू-वर्क कॉन्सेप्ट पर बनाए जाएंगे. इन शहरों को मांग से पहले निर्मित किया जाएगा और विदेशी और घरेलू निवेश को आकर्षित करने के लिए इन्हें विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ निर्मित किया जाएगा.

आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को 12 औद्योगित स्मार्ट सिटीज बनाने को मंजूरी दे दी. राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 28,500 करोड़ रुपए के निवेश से इन शहरों की स्थापना की जाएगी. सरकार के इस कदम से करीब 12 लाख मानव दिवस, 12 लाख प्रत्यक्ष और 20 लाख अप्रत्यक्ष नौकरियां उत्पन्न होंगी.

‘प्लग-एन-प्ले’ और ‘वॉक-टू-वर्क’ कॉन्सेप्ट पर बनाए जाएंगे ये शहर

समिति ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ‘भारत प्लग-एन-प्ले और वॉक-टू-वर्क कॉन्सेप्ट पर विश्व स्तरीय हरित औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को तैयार है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य मजबूत और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और निवेश और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है.’

विश्वस्तरीय सुविधाओं से होंगे लैस

उन्होंने कहा कि इन शहरों को मांग से पहले निर्मित किया जाएगा और विदेशी और घरेलू निवेश को आकर्षित करने के लिए इन्हें विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ निर्मित किया जाएगा.

प्लग-एन-प्ले कॉन्सेप्ट का मतलब है कि आवश्यक ढांचा आसानी से उपलब्ध होगा जिससे व्यवसायों के लिए शीघ्रता से संचालन करना आसान हो जाएगा. जबकि बॉक-टू-वर्ग कॉन्सेप्ट का मतलब है ऐसे रिहायशी इलाके तैयार करना हैं तो कार्यक्षेत्र के नजदीक हों जिससे कार्यक्षेत्र जानें में समय बचे और लोगों का जीवन स्तर सुधरे.

इन 10 राज्यों में बनेंगे बनेंगे ये 12 स्मार्ट औद्योगिक शहर

उत्तराखंड में खुरपिया

पंजाब में राजपुरा, पटियाला

उत्तर प्रदेश में आगरा में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक विकास होगा.

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज

बिहार में गया में कृषि, कपड़ा और इंजीनियरिंग पर ध्यान दिया जाएगा.

महाराष्ट्र में ईघी पोर्ट औद्योगिक क्षेत्र, पोर्ट आधारित औद्योगिक क्षेत्र पर ध्यान दिया जाएगा.

राजस्थान में पाली और जोधपुर

आंध्र प्रदेश में कोपार्थी

आंद्र प्रदेश में ओर्वाकल

तेलंगाना में जहीराबाद

केरल में पलक्कड़

जमशेदपुर-पुरुलिया-आसनसोल

इसके अलावा समिति ने 6,456 करोड़ रुपए के तीन बड़ी रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़: मालवणी में सड़क पर अवैध सब्जी मंडी का कब्जा, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के रास्ते बंद!

मालवणी गेट नं. 8 पर ‘अध्यक्षराज’: 15 सालों से कुर्सी पर कब्ज़ा, म्हाडा सोसाइटी के अंदर बना दिया ‘अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड’!

VIBGYOR Rise CBSE School के पास खुद का बस पार्किंग नहीं! सड़क को बनाया ‘अड्डा’, BMC और RTO के NOC पर उठे गंभीर सवाल

Lemon Tree Premier के बाहर बना देश का अनोखा ‘अदृश्य पार्किंग लॉट’: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘अथक कार्रवाई’ के बाद भी टस से मस नहीं होतीं गाड़ियां!

बिना पार्किंग चल रहे रेस्टोरेंट्स पर मेहरबान क्यों? BMC और RTO की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल!

वशिष्ठ वाणी का हल्ला बोल, फिर भी बेशर्म प्रशासन मौन: कांदिवली में आधी रात को भी सज रहा ‘बारूद का बाज़ार’

Leave a Comment