वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। S.I.R. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस क्रम में रोहनिया एवं कैंट विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को समय रहते आवेदन करने के लिए जागरूक किया गया।
भ्रमण के दौरान नागरिकों को S.I.R. फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों तथा समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते फॉर्म भरकर जमा करना आवश्यक है। इस अभियान के दौरान आमजन में विषय को लेकर सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अमन यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं की सही एवं स्पष्ट जानकारी पहुँचना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी नागरिक अपने अधिकारों से वंचित न रह जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 26 दिसंबर से पूर्व अपने घर-परिवार के सभी पात्र सदस्यों के S.I.R. फॉर्म भरकर अनिवार्य रूप से जमा करें।
प्रशासन की ओर से लोगों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


