लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

खबर का असर: वशिष्ठ वाणी की मुहीम रंग लाई, न्यू लिंक रोड स्थित Modi Hyundai के बाहर से हटे अवैध वाहन

मुंबई: वशिष्ठ वाणी द्वारा न्यू लिंक रोड स्थित ‘मोदी हुंडई’ शोरूम के बाहर फैले अवैध पार्किंग और फुटपाथ पर कब्ज़े के खिलाफ चलाई गई मुहीम का आखिरकार असर दिखाई दिया है। लगातार शिकायतों और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद अब शोरूम के बाहर का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

कानून के आगे झुके शोरूम मालिक

वशिष्ठ वाणी ने अपनी पिछली रिपोर्टों में इस बात को प्रमुखता से उठाया था कि किस प्रकार शोरूम के वाहनों के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हमारी टीम द्वारा मौके पर जाकर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग और प्रशासन के समक्ष उठाए गए सवालों के बाद, मोदी हुंडई प्रबंधन को आखिरकार झुकना पड़ा और शोरूम के सामने खड़े किए गए सभी वाहनों को हटा दिया गया।

सड़क का बदला स्वरूप

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क का नजारा अब कितना बदला हुआ है। अवैध कब्ज़ा हटने के बाद यह रास्ता अब आम जनता और पैदल चलने वालों के लिए सुगम और सुरक्षित हो गया है।

वशिष्ठ वाणी की हिदायत

वशिष्ठ वाणी मोदी हुंडई प्रबंधन से स्पष्ट शब्दों में यही कहना चाहता है कि “नियम और कानून सभी के लिए समान हैं।” भविष्य में भी शोरूम के बाहर इस तरह की अवैध पार्किंग न हो और सड़क पूरी तरह खाली रखी जाए, यही जनहित में उचित है। हम प्रशासन से भी यह अपील करते हैं कि वे इस व्यवस्था को इसी तरह बनाए रखने के लिए निगरानी रखें।

वशिष्ठ वाणी की इस निष्पक्ष पत्रकारिता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनहित में उठाई गई आवाज़ कभी अनसुनी नहीं रहती।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अवैध पार्किंग का तांडव: वशिष्ठ मीडिया हाउस के निदेशक जल्द दाखिल करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में PIL; गोरेगांव ट्रैफिक विभाग, ACP और BMC अधिकारियों को कोर्ट में देने होंगे कई सवालों के जवाब

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा को मिला सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: म्हाडा अधिकारी ‘व्ही. पी. महाजन’ की रिपोर्ट ने खोली 30 घोटालों की पोल!

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारी रमेश दिंडे हुए सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मालवणी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, अभिषेक वशिष्ठ रहे मुख्य अतिथि

जन-जन के प्रिय नेता और विकासपुरुष: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ‘वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान – 2026’ से अलंकृत

Leave a Comment