लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्ट: मलाड में कानून को ठेंगा! Flag’s II Veg World Cuisine के बाहर ‘अवैध पार्किंग’ का साम्राज्य, प्रशासन मौन

मुंबई (मलाड वेस्ट): सपनों की नगरी मुंबई में जहां एक ओर ट्रैफिक नियमों को लेकर आरटीओ और बीएमसी सख्त होने का दावा करती है, वहीं मलाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड, चिंचोली बंदर स्थित ‘फ्लैग्स ई वेज वर्ल्ड क्यूज़ीन’ (Flag’s II Veg World Cuisine) के बाहर की तस्वीरें कुछ और ही हकीकत बयां कर रही हैं।

वशिष्ठ वाणी की विशेष पड़ताल:
हर रविवार को यहां का नजारा किसी ‘पार्किंग लॉट’ जैसा हो जाता है। रेस्टोरेंट के प्रशासन और वहां आने वाले रसूखदार ग्राहकों ने सड़क को अपनी जागीर समझ लिया है। बीच सड़क पर कतार से खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:
वशिष्ठ वाणी द्वारा बार-बार सबूतों और तस्वीरों के साथ समाचार प्रकाशित करने के बावजूद, मुंबई आरटीओ और बीएमसी (P-North Ward) की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है।

  • सवाल नंबर 1: क्या फ्लैग्स ई वेज प्रशासन को सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने की कोई गुप्त अनुमति मिली है?
  • सवाल नंबर 2: अगर बीएमसी अवैध पार्किंग पर भारी जुर्माने का दावा करती है, तो यहाँ कार्रवाई करने से उनके हाथ क्यों कांप रहे हैं?
  • सवाल नंबर 3: क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

आम जनता बेहाल, सिस्टम बेपरवाह:
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लग्जरी गाड़ियां सड़क घेर कर खड़ी हैं, जिससे चिंचोली बंदर रोड पर घंटों जाम लगा रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और रेस्टोरेंट मालिकों की “साठगांठ” के कारण यह खेल बेखौफ चल रहा है।

अब देखना यह होगा कि वशिष्ठ वाणी की इस रिपोर्ट के बाद क्या मुंबई ट्रैफिक पुलिस और बीएमसी हरकत में आएगी, या फिर अवैध पार्किंग का यह ‘सिंडिकेट’ यूं ही सड़क पर आम आदमी का रास्ता रोकता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा को मिला सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: म्हाडा अधिकारी ‘व्ही. पी. महाजन’ की रिपोर्ट ने खोली 30 घोटालों की पोल!

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारी रमेश दिंडे हुए सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मालवणी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, अभिषेक वशिष्ठ रहे मुख्य अतिथि

जन-जन के प्रिय नेता और विकासपुरुष: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ‘वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान – 2026’ से अलंकृत

वशिष्ठ मीडिया राष्ट्रीय सम्मान 2026: ‘जैन सब कुछ फूड प्लाजा’ के मालिक नीरज जैन व पंकज शेट्टी हुए सम्मानित

Leave a Comment