लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मलाड वेस्ट: Carter’s Blue के बाहर अवैध पार्किंग पर गोरेगांव RTO मौन, कब हटेगा अतिक्रमण?

मुंबई: मलाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड स्थित एवरशाइन मॉल के पीछे का नजारा किसी मुख्य सड़क जैसा नहीं, बल्कि एक ‘निजी पार्किंग’ जैसा लगता है। शॉप नंबर 8/13, समृद्धि बिज़नेस पार्क के बाहर का इलाका इन दिनों अवैध पार्किंग का अड्डा बन चुका है। आलम यह है कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से ब्लॉक रहता है, जिससे आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वशिष्ठ वाणी की बार-बार गुहार, पर प्रशासन ‘कुंभकर्णीय’ नींद में

स्थानीय नागरिकों और वशिष्ठ वाणी द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर गोरेगांव RTO अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गई हैं। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले RTO के अधिकारी न केवल इन शिकायतों को अनदेखा कर रहे हैं, बल्कि उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

सड़क पर किसका राज?

सड़क पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियां इस बात का प्रमाण हैं कि नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। जब भी आप इस रास्ते से गुजरेंगे, आपको सड़क का एक पूरा कोना जाम मिलेगा। सवाल यह उठता है कि:

  • क्या गोरेगांव RTO को यह ‘अवैध अतिक्रमण’ दिखाई नहीं देता?
  • शिकायतों के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  • क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही उनकी नींद खुलेगी?

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहराते सवाल

सड़कें आवागमन के लिए होती हैं, न कि निजी वाहनों की पार्किंग के लिए। गोरेगांव RTO की यह निष्क्रियता सीधे तौर पर उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं, या फिर रसूखदार लोगों के दबाव में विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है?

क्षेत्र की जनता अब एक ही सवाल पूछ रही है—आखिर कब तक यह रास्ता अवैध पार्किंग से मुक्त होगा और कब गोरेगांव RTO के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस सड़क को आम जनता के लिए पूरी तरह खुलवाएंगे?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment