लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की बदहाली पर शिव सम्राट फाउंडेशन का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

तत्काल मरम्मत, सौंदर्यीकरण और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

मुंबई | मालाड (पश्चिम)

मालाड (पश्चिम) के वार्ड क्रमांक-46 स्थित उंदेराई मार्ग पर बने परमपूज्य भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की बदहाल स्थिति को लेकर शिव सम्राट फाउंडेशन ने प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने चौक की तत्काल मरम्मत, सौंदर्यीकरण तथा रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च स्तर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

सम्राट बागुल द्वारा यह शिकायत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, महापौर, सह आयुक्त (परिमंडल-4), सहायक आयुक्त (पी/पश्चिम विभाग) तथा सहायक अभियंता, परिरक्षण विभाग (पी/पश्चिम) को भेजी गई है।

टूटी टाइल्स और बदहाल चौक पर जताई नाराजगी

शिकायत के अनुसार, मालाड पश्चिम स्थित उंदेराई मार्ग पर बने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की स्थिति लंबे समय से अत्यंत जर्जर बनी हुई है। चौक की दीवारों पर लगी टाइल्स टूट चुकी हैं, कई स्थानों से टाइल्स निकलकर गिर गई हैं, जिससे चौक की सुंदरता के साथ-साथ उसकी गरिमा भी प्रभावित हो रही है।

शिव सम्राट फाउंडेशन का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा चौक के रखरखाव और मरम्मत की लगातार अनदेखी की जा रही है, जबकि यह स्थल संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

‘संविधान निर्माता के नाम पर बना चौक बदहाल होना दुर्भाग्यपूर्ण’ – सम्राट बागुल

फाउंडेशन अध्यक्ष सम्राट बागुल ने कहा कि,

“भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को संविधान देकर प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार प्रदान किया। ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम से बने चौक की यह बदहाल स्थिति बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक चौक की अनदेखी नहीं, बल्कि संविधान निर्माता के सम्मान की भी उपेक्षा है।”

अन्य स्थानों पर करोड़ों खर्च, फिर आंबेडकर चौक की अनदेखी क्यों?

शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि पी/पश्चिम विभाग के अंतर्गत अन्य महापुरुषों के पुतलों, चौकों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर नियमित रूप से सरकारी निधि खर्च की जा रही है, लेकिन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की वर्षों से उपेक्षा क्यों की जा रही है? फाउंडेशन ने इस मामले में प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग

शिव सम्राट फाउंडेशन ने चौक के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाले परिरक्षण विभाग के संबंधित अभियंताओं एवं अधिकारियों की जांच कर, यदि कर्तव्य में लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की है।

तत्काल सौंदर्यीकरण नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की तत्काल मरम्मत, नई टाइल्स लगाने, रंग-रोगन करने तथा संपूर्ण सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

सम्राट बागुल ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो शिव सम्राट फाउंडेशन नागरिकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘वशिष्ठ वाणी’ की आवाज पर प्रशासन के कान में रुई, आंखों पर पट्टी! कांदिवली में 14 एलपीजी गाड़ियों के ‘टाइम बम’ पर कांदिवली ट्रैफिक, चारकोप पुलिस और बीएमसी मौन क्यों?

मुंबई में अवैध पार्किंग पर आरटीओ की मेहरबानी: 21 प्राइम लोकेशंस पर सरेआम धज्जियां, शिकायत करने पर रेस्टोरेंट मालिकों को लीक होती है जानकारी

पैसे जमा, फिर भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर! मालवणी में BMC की लापरवाही से ओवरफ्लो हुआ सेप्टिक टैंक

मानसून में BMC का दावा फुस्स: मालाड में बंद मिले जल निकासी पंप, नाले के पानी में तैरने को मजबूर नागरिक

करोड़ों की फीस, पर पार्किंग शून्य! VIBGYOR Rise स्कूल ने सड़क को ही बना दिया बसों का डिपो, BMC और RTO खामोश क्यों?

Leave a Comment