लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालवणी में मौत को दावत दे रहा ‘फेडरेशन का बोर्ड’, म्हाडा अधिकारी बी.एस. कटरे की चुप्पी पर उठे सवाल

मुंबई (वशिष्ठ वाणी): मालवणी गेट नंबर 8 स्थित सामना नगर की स्वप्नपूर्ति हाउसिंग सोसायटी में लगा एक भारी-भरकम लोहे का फेडरेशन बोर्ड स्थानीय निवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि म्हाडा उपनिबंधक कार्यालय और संबंधित अधिकारी बी.एस. कटरे को बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

हादसे से भी नहीं ली सीख: बच्ची हो चुकी है घायल

यह सिर्फ एक बोर्ड नहीं, बल्कि एक लटकता हुआ खतरा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बोर्ड पहले भी एक बार गिर चुका है, जिसकी चपेट में आने से एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोप है कि उस वक्त फेडरेशन के अध्यक्ष बालासाहेब भगत कानूनी कार्रवाई के डर से गांव चले गए थे, लेकिन मामला शांत होते ही उन्होंने दोबारा उसी स्थान पर जिदपूर्वक बोर्ड लगवा दिया।

15 सालों का ‘एकछत्र राज’ और अवैध वसूली के आरोप

सोसायटी के सदस्यों का आरोप है कि बालासाहेब भगत पिछले 15 वर्षों से पद पर काबिज हैं। उनके कार्यकाल में फेडरेशन द्वारा कई मनमाने फैसले लिए गए हैं:

  • अवैध पार्किंग का खेल: म्हाडा के ‘इमरजेंसी एग्जिट’ (आपातकालीन रास्ता) पर कब्जा कर उसे पार्किंग बना दिया गया।
  • भ्रामक जानकारी: वाहन मालिकों को गलत जानकारी दी गई कि यह जमीन फेडरेशन की है, और पिछले 6-7 सालों से अवैध वसूली की जा रही थी।
  • सुरक्षा से समझौता: एक बार बिल्डिंग में आग लगने पर अवैध पार्किंग की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं जा पाई थी, जिससे बड़ी अनहोनी का खतरा पैदा हो गया था।
बोरीवली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा म्हाडा क्षेत्र निर्माण
गोरेगांव और कांदिवली ट्रैफिक विभाग को लिखित शिकायत की गई है।

फायर ब्रिगेड की सख्ती के बाद रुकी पार्किंग, पर बोर्ड अब भी बरकरार

वशिष्ठ वाणी के प्रकाशक अभिषेक अनिल वशिष्ठ द्वारा बोरीवली फायर ब्रिगेड और म्हाडा क्षेत्र निर्माण (गोरेगांव) में की गई लिखित शिकायतों के बाद फेडरेशन के सस्दयों ने अवैध पार्किंग बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया पर आज तक फेडरेशन द्वारा कोई वाहन बहार नहीं किया गया, आज भी ‘अवैध पार्किंग’ और ‘खतरनाक बोर्ड’ और जिम्मेदार पदाधिकारियों पर FIR का मामला अब भी लटका हुआ है।

बी.एस. कटरे से बड़े सवाल

  • खतरनाक फेडरेशन बोर्ड अब तक क्यों नहीं हटाया गया?
  • पहले गिरकर हादसा हो चुका है, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं?
  • अवैध पार्किंग और वसूली के मामले में जिम्मेदारों पर FIR कब होगी?
  • बार-बार शिकायत और सबूतों के बावजूद कार्रवाई क्यों टाली जा रही है?

जनता की चेतावनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह भारी बोर्ड दोबारा गिरता है और कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी, क्योंकि उन्हें पहले से खतरे के बारे में सूचित किया जा चुका है।


वशिष्ठ वाणी दैनिक यह स्पष्ट करता है कि जब तक फेडरेशन का यह खतरनाक बोर्ड नहीं हटाया जाता और जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह मुद्दा लगातार उठाया जाता रहेगा और म्हाडा अधिकारी बी.एस. कटरे से जवाब मांगा जाता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष रिपोर्ट: सांसद पीयूष गोयल के क्षेत्र में माफिया राज? वार्ड 35 में ‘खूनी’ अवैध निर्माण पर सिस्टम मौन!

सीधा सवाल: मेयर रितु तावड़े जी, आखिर किसके दबाव में हैं अधिकारी कुंदन वळवी? जब BMC ने खुद माना निर्माण ‘अवैध’ तो फिर बुलडोजर क्यों है खामोश?

विशेष रिपोर्ट: मलाड में ‘सिस्टम’ नतमस्तक, फुटपाथ पर ‘जैन सबकुछ फूड प्लाजा’ का अवैध कब्जा!

म्हाडा अधिकारी बी.एस. कटरे कब जागेंगे? खतरनाक फेडरेशन बोर्ड और ऑटो स्टैंड पर कार्रवाई का इंतजार

Ram Navami 2026: धार्मिक शक्ति के आगे झुका अतिक्रमण, प्रशासनिक इच्छाशक्ति पर वशिष्ठ वाणी का बड़ा सवाल

एक्सपोज़े: क्या बी.एस. कटरे के संरक्षण में चल रही है स्वप्नपूर्ति सोसायटी में ‘अराजकता’?

Leave a Comment