मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस (Dhurandhar 2) पर वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद बड़े-बड़े जानकारों को भी नहीं थी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर एक तरह का ‘कोहराम’ मचा रखा है।
कमाई के टूटे सारे रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने केवल 3 दिनों के भीतर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलाकर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त थी कि कई शहरों में रविवार की रात के शो हाउसफुल रहे।
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
जहाँ एक तरफ फिल्म की कमाई आसमान छू रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस भी तेज है। कुछ दर्शक इसे रणवीर सिंह के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म करार दे रहे हैं। विवादों के बावजूद, सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
क्या 1000 करोड़ का क्लब दूर है?
फिल्म के प्रति दीवानगी को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) अगले एक हफ्ते में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।














