लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मंदिरों में उमड़ी भीड़, दर्शनार्थियों की देर शाम तक रही रेलमपेल

चैत्र नवरात्र के पहले दिन सरहदी जिले में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अनूठा माहौल नजर आया। विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं और पूरे दिन आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। अभिजीत मुहूर्त में विधिवत घट स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ किया गया। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिन भर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजन कार्यक्रम आयोजित होते रहे। दर्शनार्थियों की रेलमपेल देर शाम तक बनी रही। देवी भक्तों ने व्रत रखकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और नवरात्र की शुरुआत की। शहर के होमगार्ड मंदिर और गांधी कॉलोनी स्थित हिंगलाज मंदिर में भी घट स्थापना के साथ पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ। इसके अलावा नभडूंगर, गजरूप सागर स्थित स्वांगिया माता मंदिर तथा मोहनगढ़ के पन्नोधराय मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवीकोट गांव के पास देगराय मंदिर में जसोड़ भाटी राजपूत समाज के अनेक गांवों के लोग दर्शन के लिए पहुंचे। देवीकोट और पोकरण क्षेत्र के आशापुरा मंदिरों में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बीकानेर व आसपास के भक्तों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष रिपोर्ट: सांसद पीयूष गोयल के क्षेत्र में माफिया राज? वार्ड 35 में ‘खूनी’ अवैध निर्माण पर सिस्टम मौन!

सीधा सवाल: मेयर रितु तावड़े जी, आखिर किसके दबाव में हैं अधिकारी कुंदन वळवी? जब BMC ने खुद माना निर्माण ‘अवैध’ तो फिर बुलडोजर क्यों है खामोश?

विशेष रिपोर्ट: मलाड में ‘सिस्टम’ नतमस्तक, फुटपाथ पर ‘जैन सबकुछ फूड प्लाजा’ का अवैध कब्जा!

म्हाडा अधिकारी बी.एस. कटरे कब जागेंगे? खतरनाक फेडरेशन बोर्ड और ऑटो स्टैंड पर कार्रवाई का इंतजार

Ram Navami 2026: धार्मिक शक्ति के आगे झुका अतिक्रमण, प्रशासनिक इच्छाशक्ति पर वशिष्ठ वाणी का बड़ा सवाल

एक्सपोज़े: क्या बी.एस. कटरे के संरक्षण में चल रही है स्वप्नपूर्ति सोसायटी में ‘अराजकता’?

Leave a Comment