प्रहलाद पाण्डेय, वाराणसी।
वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। लंका थाना में नियुक्त कांस्टेबल रजत सिंह ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाकर मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने रविदास घाट स्थित ‘खुला आसमान’ समाजसेवी संस्था में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
‘खुला आसमान’ संस्था लंबे समय से गरीब और वंचित बच्चों को भोजन, पानी तथा आवश्यकता अनुसार सामग्री उपलब्ध कराती है। इसी क्रम में कांस्टेबल रजत सिंह ने बच्चों को भोजन कराते हुए आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को स्केटिंग के लिए जरूरी किट और अन्य सहयोग सामग्री प्रदान की, जिससे बच्चों को खेल और भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहन मिला। इस पहल से बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कांस्टेबल रजत सिंह की यह पहल न केवल एक पुलिसकर्मी की मानवीय जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण को भी उजागर करती है। उनकी समाजसेवी गतिविधि पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को और मजबूत करती है।













