लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कोर्ट में नजर आया खूनी मंजर, IPS अफसर ने IRS दामाद पर सरेआम चलाईं गोलियां 

Chandigarh News: चंडीगढ़ जिला अदालत से हैरान कर देने वाला सामना आया है. यहां पंजाब पुलिस के निलंबित एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने आईआरएस दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी. आईपीएस अफसर ने एक दो नहीं बल्कि कई राउंड फायर की.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां की जिला अदालत ने शनिवार को एक सस्पेंडेड आईपीएस अधिकारी ने अपने IRS अधिकारी दामाद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. ससुर ने दामाद के ऊपर एक दो नहीं बल्कि कई राउंड गोलियां फायर कर डाली. फायर की गई गोलियों में IRS दामाद को जा लगीं. अस्पताल ले जाने से पहले ही दामाद ने दम तोड़ दिया.मृतक हरप्रीत सिंह सिंचाई विभाग में आईआरएस अधिकारी (भारतीय राजस्व सेवा) था. यह घटना जब हुई तब कोर्ट में सुनवाई हो रही थी. 

पीड़िता और आरोपी के परिवारों के बीच कथित तौर पर घरेलू विवाद चल रहा था और दोनों पक्ष इसी मामले के सिलसिले में चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट पहुंचे थे. दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता सत्र चल रहा था तभी आरोपी लविंदर सिंह सिद्धू  ने शौचालय जाने के लिए बहाना बनाया और उसके दामाद ने उसे रास्ता दिखाने की कोशिश की. जब वे कमरे से बाहर चले गए.  कुछ ही देर बाद पाँच गोलियाँ चलने की आवाजें सुनाई दीं. 

रास्ते में ही हो गई मौत 

घटनास्थल पर लोग तुरंत जमा हो गए और हरप्रीत के परिवार के सदस्यों द्वारा मदद के लिए रोते हुए वीडियो वायरल हो गए. परिवार के सदस्यों और कुछ वकीलों ने हरप्रीत को एक निजी वाहन से सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. अदालत परिसर के अंदर के वीडियो में सिंह को फर्श पर पड़े हुए देखा जा सकता है और उनके साथ मौजूद लोग मदद की गुहार लगाते हुए सुने जा सकते हैं. परिसर में मौजूद कुछ वकीलों ने आरोपी को पकड़ लिया उसे एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

रिश्वत लेने का आरोप 

पिछले साल नवंबर में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के मानवाधिकार प्रकोष्ठ के तत्कालीन सहायक महानिरीक्षक मलविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करने, सरकारी कर्मचारियों से धोखाधड़ी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रानीपुरी जी, ध्यान से सुनिए… वशिष्ठ वाणी सच छापता है, चाटुकारिता नहीं करता! खबरों से घबराकर अखबार रुकवाना और दादागिरी दिखाना क्या खाकी की मर्यादा है?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: मालवणी थाने में खाकी का नया ड्रामा… ‘वशिष्ठ वाणी’ के सच से थर्राई पुलिस, सिविल ड्रेस में तैनात अधिकारी ने डिस्ट्रीब्यूटर को डांटकर थाने से भगाया!

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: मुंबई पुलिस कमिश्नर ध्यान दें… FIR 1584/2026 में BNS 118 (1) के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: रानीपुरी जी… अगर यही बर्बरता किसी रसूखदार के साथ हुई होती, तब भी क्या आपकी ‘टेक्निकल सोच’ हफ्तों चलती?

मालवणी पुलिस पर गंभीर सवाल: FIR 1584/2026 के बाद भी कार्रवाई का इंतजार, पीड़िता बोली— आखिर मुझे इंसाफ कब मिलेगा?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: खबरें छपने के बाद भी ‘बेफिक्र’ मालवणी पुलिस व DCP… क्या खाकी अब खुद को कानून से ऊपर समझने लगी है?

Leave a Comment