वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कार्यरत एक प्रोफेसर दंपति का टैबलेट खो जाने की सूचना मिलते ही लंका पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की और कम समय में सफलतापूर्वक डिवाइस को बरामद कर लिया।
सूचना मिलते ही BHU चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी तथा लंका क्राइम टीम ने तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण और अन्य साइबर टूल्स की मदद से टैबलेट का लोकेशन ट्रेस किया। टीम की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते डिवाइस को शीघ्रता से बरामद कर पुलिस ने प्रोफेसर दंपति को सौंप दिया।
बरामद किया गया टैबलेट वादी प्रोफेसर वसुमति बद्रीनाथ को विधिवत रूप से सुपुर्द किया गया।
प्रोफेसर दंपति ने पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की इस तेज, प्रभावी और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं BHU समुदाय में भी लंका पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की व्यापक प्रशंसा की जा रही है।


