लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अश्विनी भिड़े जवाब दें: क्या बीएमसी की ‘शर्म’ भी अब बिक चुकी है? जनता कहाँ से जाएगी?

मुंबई: कल ‘वशिष्ठ वाणी’ ने एक सवाल पूछा था—“मुंबई के फुटपाथों पर ‘धर्म के व्यापारियों’ का कब्जा है, अब जनता कहाँ से जाएगी?” हमें उम्मीद थी कि महानगरपालिका की मुखिया होने के नाते कमिश्नर अश्विनी भिड़े जी इस पर संज्ञान लेंगी। लेकिन शायद, कुर्सी पर बैठे अधिकारियों को लगता है कि आम जनता के सवालों का जवाब देना उनकी गरिमा के खिलाफ है।

वशिष्ठ वाणी की चेतावनी: ज़मीर अभी जिंदा है!

अश्विनी भिड़े जी, आप शायद यह समझती होंगी कि ‘वशिष्ठ वाणी’ खामोश हो जाएगी। लेकिन हम आपको बता दें, हमने अपने ज़मीर को नहीं बेचा है। जहाँ भी गलत होगा और जहाँ भी आम आदमी की जान से खिलवाड़ होगा, ‘वशिष्ठ वाणी’ वहाँ सीना तानकर खड़ा रहेगा। आपकी चुप्पी हमारी आवाज को दबा नहीं सकती, बल्कि इसे और तेज कर रही है।

क्या बीएमसी सिर्फ नेताओं के इशारों पर नाचती है?

आज मुंबई की जनता यह देख रही है कि बीएमसी के अधिकारियों ने अपनी शर्म और नैतिकता को शायद कहीं गिरवी रख दिया है। एक अधिकारी का धर्म होता है—जनता की तकलीफें दूर करना और नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करना। लेकिन हकीकत क्या है? कार्रवाई तभी होती है जब किसी सांसद या मंत्री का निर्देश आता है। क्या आप सब केवल हुक्म की गुलाम बनकर रह गई हैं?

अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी

जब प्रशासन के कान पर जूं तक न रेंग रही हो, तो रास्ता सिर्फ कानून का बचता है। ‘वशिष्ठ वाणी’ अब इस मुद्दे को सीधे अदालत ले जाने की तैयारी में जुटा है। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब आपको कोर्ट में यह जवाब देना होगा कि आखिर किसके इशारे पर आपने फुटपाथों को ‘धर्म के व्यापारियों’ की जागीर बना दिया?

  • अश्विनी भिड़े जी, क्या आप जनता की जवाबदेह हैं या सिर्फ उन लोगों की जो फुटपाथों पर कब्जा कर रहे हैं?
  • आपकी ‘मलाई’ का खेल और कब तक जनता की जान पर भारी पड़ेगा?
  • याद रखिए, पद हमेशा के लिए नहीं होता, लेकिन जनता का गुस्सा और इतिहास आपको हमेशा याद रखेगा।

‘वशिष्ठ वाणी’ का यह सवाल जारी रहेगा। तब तक, जब तक मुंबई का हर फुटपाथ फिर से आम आदमी के चलने लायक न हो जाए। हम न डरेंगे, न रुकेंगे!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़: मालवणी में सड़क पर अवैध सब्जी मंडी का कब्जा, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के रास्ते बंद!

मालवणी गेट नं. 8 पर ‘अध्यक्षराज’: 15 सालों से कुर्सी पर कब्ज़ा, म्हाडा सोसाइटी के अंदर बना दिया ‘अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड’!

VIBGYOR Rise CBSE School के पास खुद का बस पार्किंग नहीं! सड़क को बनाया ‘अड्डा’, BMC और RTO के NOC पर उठे गंभीर सवाल

Lemon Tree Premier के बाहर बना देश का अनोखा ‘अदृश्य पार्किंग लॉट’: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘अथक कार्रवाई’ के बाद भी टस से मस नहीं होतीं गाड़ियां!

बिना पार्किंग चल रहे रेस्टोरेंट्स पर मेहरबान क्यों? BMC और RTO की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल!

वशिष्ठ वाणी का हल्ला बोल, फिर भी बेशर्म प्रशासन मौन: कांदिवली में आधी रात को भी सज रहा ‘बारूद का बाज़ार’

Leave a Comment