वाशिंगटन: दुनिया एक बार फिर महायुद्ध की कगार पर खड़ी नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ता ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Hormuz Strait) तुरंत नहीं खोला, तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों (Energy Plants) पर भीषण हमला करेगा।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
क्यों बढ़ा है तनाव?
ईरान द्वारा इस समुद्री मार्ग की घेराबंदी करने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई रुक गई है, जिससे भारत समेत पूरी दुनिया में तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। ट्रंप प्रशासन ने इसे ‘आर्थिक युद्ध’ करार दिया है। व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
दुनिया भर की नजरें
इस चेतावनी के बाद संयुक्त राष्ट्र और कई यूरोपीय देशों में हड़कंप मच गया है। अगर ईरान 48 घंटे के भीतर पीछे नहीं हटता है, तो मिडिल ईस्ट में एक बड़ा सैन्य संघर्ष छिड़ सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।














