लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

Medical Benefits: न सिर्फ अपने कर्मचारियों बल्कि उनकी फैमिली की भी केयर कर रहा इंडिया इंक, दे रहा ये सुविधाएं

Medical Benefits: भारतीय कंपनियां अब न सिर्फ अपने कर्मचारियों बल्कि उनके माता-पिता और सास-ससुर के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीरता से प्रयास कर रही हैं. इन प्रयासों से प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी है.

मेडिकल इंश्योरेंस की जरूरत समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. यूनाइटेड नेशंस (United Nations) के अनुसार, 2050 तक भारत की वृद्ध आबादी दोगुनी होकर 20.8 फीसदी तक पहुंच जाएगी. ऐसे में मेडिकल इंश्योरेंस की आवश्यकता और ज्यादा बढ़ने वाली है. इस जरूरत को समझते हुए भारतीय कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों और उनके मां-बाप और सास-ससुर की देखभाल के लिए इंश्योरेंस के साथ ही कई तरह की मेडिकल सुविधाएं अपने कर्मचारियों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. 

केयर लीव, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग मिल रही 

इंडिया इंक ने स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया है ताकि उनके कर्मचारी फैमिली की तरफ से निश्चिंत रह सकें. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एचएसबीसी (HSBC), डॉयच बैंक (Deutsche Bank), एक्सेंचर (Accenture), सैप (SAP) और ग्लोबल लॉजिक (GlobalLogic) जैसी कंपनियों ने गंभीरता से इस दिशा में कदम उठाए हैं. ये कंपनियां अपने कर्मचारियों को केयर लीव, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं. इनके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं. 

बीमारियों के प्रति जागरूकता और रिटायरमेंट प्लानिंग की दे रहे जानकारी 

डॉयच बैंक ने सीनियर सिटीजन की मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग के साथ ही अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता को लेकर वेबिनार शुरू कराए हैं. उन्हें रिटायरमेंट प्लानिंग और वसीयत की महत्ता के बारे में भी बताया जाता है. साथ ही उनके लिए फोन पर कंसल्टेशन भी उपलब्ध रहता है. सैप ने अपने कर्मचारियों को साल में 5 दिन की छुट्टी वृद्ध परिजनों की देखभाल के लिए देना शुरू किया है. इसी तरह की 3 छुट्टियां एचएसबीसी भी दे रहा है. साथ ही कंपनी ने वेलनेस एप भी शुरू किया है. 

वृद्ध परिजनों की देखभाल से निश्चिंत कर्मचारी बढ़ा रहे प्रोडक्टिविटी

पिछले साल एक्सेंचर ने कर्मचारियों के लिए रिसोर्स ग्रुप की शुरुआत की थी. कंपनी वृद्ध परिजनों की देखभाल के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है. इसके अलावा ग्लोबल लॉजिक ने भी अपने यहां योद्धा एप शुरू किया है. इस तरह के कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं. वह आराम से नौकरी करते हुए अपने मां-बाप और सास-ससुर की देखभाल के प्रति निश्चिंत रह सकते हैं. इससे कंपनियों में प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CONSUMER ALERT: ‘Enrich Salon’ में कद्र न मिलने से निराश ग्राहक, उठाया सवाल—”जहाँ सम्मान न मिले, वहाँ क्यों जाएँ लोग?”

डिजिटल इंडिया में ‘सेवा’ का अपमान: खाता खोला तब घर सही था, अब QR कोड मांगा तो रेजिडेंशियल बताने लगे! एक्सिस बैंक की मनमानी पर मौन क्यों है RBI?

Best Rupay Credit Cards for UPI 2026: अब हर UPI पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक, जानें सबसे बेहतरीन कार्ड्स

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब घर की छत से बनेगी बिजली, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

PM Awas Yojana 2026: नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? घर बनाने के लिए सरकार दे रही है ₹2.5 लाख, यहाँ से करें आवेदन।

Rythu Bharosa Status 2026: तेलंगाना के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज आएगी पहली किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Leave a Comment