शिवपुरी। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सतनवाड़ा पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस ने सतनवाड़ा खुर्द रोड स्थित मामोनी पुलिया के पास कार्रवाई की।पुलिस ने मौके से विनोद उर्फ कल्ला धाकड़ (21) निवासी ग्राम सतनवाड़ा खुर्द को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4200 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम के प्र.आर. निरंजन सिंह गुर्जर, सोनू रजक, प्रशांत गुर्जर, राहुल बघेल और शिवराज धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा।
अवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचाअवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचा













