लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: क्या गोरेगांव RTO और ‘Carter’s Blue’ के बीच है कोई ‘खास’ सेटिंग?

मुंबई: मालाड (पश्चिम) के समृद्धि बिज़नेस पार्क, जो एवरशाइन मॉल के ठीक पीछे स्थित है, वहां की सड़कें अब आम जनता के लिए नहीं बल्कि Carter’s Blue के ग्राहकों की अवैध पार्किंग के लिए इस्तेमाल हो रही हैं। ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में पाया कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण रास्ता लगभग पूरी तरह ‘लॉक’ हो चुका है।

वशिष्ठ वाणी का सीधा प्रहार: सड़क है या पर्सनल पार्किंग?

तस्वीरें चीख-चीख कर बयां कर रही हैं कि किस तरह से न्यू लिंक रोड, चिनचोली बंदर का यह इलाका अतिक्रमण का शिकार है। Carter’s Blue के बाहर वाहनों का कब्जा इस हद तक है कि सड़क पर पैर रखने की जगह नहीं बची है।

प्रशासन और होटल मालिक को ‘वशिष्ठ वाणी’ की खुली चेतावनी

लगातार शिकायतों के बावजूद गोरेगांव RTO की सुस्त कार्यप्रणाली और होटल के बाहर जारी इस अवैध कब्जे को लेकर अब वशिष्ठ वाणी ने मोर्चा खोल दिया है।

  • अवैध सेटिंग का खुलासा: ऐसी चर्चाएं हैं कि प्रशासन और होटल प्रबंधन के बीच सब कुछ ‘सेट’ है, इसीलिए कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।
  • सड़क खाली होकर रहेगी: हम होटल मालिक और जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि वशिष्ठ वाणी की कलम तब तक नहीं रुकेगी जब तक यह रास्ता अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता।
  • नियमित कवरेज और शिकायत: जब तक अवैध पार्किंग का यह सिलसिला पूरी तरह बंद नहीं होगा, हम हर दिन इस मुद्दे को प्रकाशित करेंगे और हर स्तर पर इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।

गोरेगांव RTO के लिए आईना

क्या गोरेगांव RTO अपनी जिम्मेदारी भूल चुका है? जनता की सड़क पर इस तरह की मनमानी को संरक्षण देना अपने आप में एक बड़ा सवाल है। वशिष्ठ वाणी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार की गई हर शिकायत का जवाब और कार्रवाई का दस्तावेजी सबूत प्रशासन को सार्वजनिक करना पड़े।

वशिष्ठ वाणी का संकल्प: मालाड की जनता की सुरक्षा और सड़क की सुगमता के लिए ‘वशिष्ठ वाणी’ का यह संघर्ष जारी रहेगा। हम अतिक्रमणकारियों को खुली छूट नहीं लेने देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष रिपोर्ट: ‘सुशासन’ के दावों के बीच ‘खाकी’ की नीलामी — गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के राज में मालवणी पुलिस का ‘सेटलमेंट मॉडल’!

मालवणी पुलिस चौकी या समझौता केंद्र? — BNS 118 (1) जैसी गैर-जमानती धारा के बाद भी आरोपी बाहर

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’: 75 वर्ष की आयु में नाना पाटेकर का निधन; बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक छाया गहरा शोक

मालवाणी POCSO मामला: बच्ची के साथ खड़े होने के बजाय आरोपी पूर्व चेयरमैन की ढाल बने BJP कार्यकर्ता व समर्थक, सूत्रों का दावा- ‘फंसाने’ की अफ़वाह फैलाकर रची जा रही साजिश!

मालवाणी POCSO मामला: बीजेपी आलाकमान ध्यान दे! ‘वार्ड अध्यक्ष’ बनते ही कार्यकर्ताओं में पनपा ‘राजा’ बनने का वहम; एफआईआर फाड़ने से लेकर मीडिया को दी गई धमकियाँ हुईं पस्त!

BREAKING NEWS: मालवाणी में POCSO के तहत म्हाडा सोसाइटी का चेयरमैन बालासाहेब भगत गिरफ्तार; एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने लॉकअप में डाला

Leave a Comment