लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

उमंग टॉवर के पीछे लग्जरी बसों का अवैध अड्डा या महकमे की ‘तिजोरी’? गोरेगांव ट्रैफिक और एसीपी में जरा भी शर्म बची है, तो कल ही सड़क खाली करवाकर दिखाएं!

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: मालाड वेस्ट के माइंडस्पेस (न्यू लिंक रोड, इनऑर्बिट मॉल के पीछे) स्थित उमंग टॉवर (Umang Tower) के इर्द-गिर्द का इलाका इन दिनों प्रशासनिक भ्रष्टाचार और अंधी मिलीभगत का सबसे काला सच बयां कर रहा है। टॉवर के पीछे की मुख्य सड़क और बैक रोड पर 30 से 35 विशाल लग्जरी बसों ने ऐसा स्थायी कब्जा जमा रखा है, मानो यह कोई सरकारी बस डिपो हो या इन ट्रांसपोर्ट माफियाओं की बपौती संपत्ति। आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जनता जाम में जूझ रही है, लेकिन मजाल है कि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के किसी अधिकारी या स्थानीय एसीपी (ACP) के माथे पर एक भी शिकन आ जाए!

भ्रष्टाचार का खुला नंगा नाच: क्या महकमा बिका हुआ है?

  • 20 से 25 बसों का खुला साम्राज्य: एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों भारी-भरकम लग्जरी बसें खुलेआम मुख्य मार्ग को ब्लॉक करके खड़ी रहती हैं। क्या ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन इतनी अंधी हो चुकी है कि उन्हें ये विशालकाय बसें नजर नहीं आतीं?
  • बिना ‘मलाई’ के यह खेल नामुमकिन: बिना गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एसीपी स्तर के नुमाइंदों के संरक्षण के, मजाल है कि कोई परिंदा भी पर मार सके। साफ है कि इस अवैध अड्डे के पीछे हर महीने मोटी ‘मलाई’ ऊपर तक पहुँच रही है।
  • खुली चुनौती—दम है तो कल सुबह सड़क खाली करवाकर दिखाओ! ‘वशिष्ठ वाणी’ सीधे तौर पर गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और स्थानीय एसीपी को ललकारता है। अगर आप सच में ईमानदार हैं और आपकी इन बस संचालकों से कोई सांठगांठ नहीं है, तो कागजी बहानों को छोड़िए—दम है तो कल सुबह तक इस पूरे रास्ते को इन अवैध बसों से पूरी तरह खाली करवाकर मैदान में उतरिए! दूध का दूध और पानी का पानी अपने आप हो जाएगा।

जब तक जनता की गाढ़ी कमाई से पलने वाले और एसी रूम में बैठकर अवैध वसूलियों के ताने-बाने बुनने वाले ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड (Suspend) करके नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस शहर की सड़क व्यवस्था सुधरने से रही। ‘वशिष्ठ वाणी’ इन निकम्मे और भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामों को तब तक जनता की अदालत में पीटता रहेगा, जब तक इन्हें इनके अंजाम तक नहीं पहुँचा दिया जाता।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालाड पश्चिम में कथित अवैध निर्माणों पर सम्राट बागुल का प्रहार: पी/ पश्चिम ईमारत एव कारखाना विभाग भ्रष्टाचार एव अवैध निर्माण का अड्डा ?

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में दो हफ्ते से जलभराव, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से कथित मारपीट का मामला, FIR में देरी पर BHU प्रशासन पर उठे सवाल

‘श्रीनाथ डोसा’ के अवैध कब्जे पर बीएमसी पी-नॉर्थ वार्ड की मेहरबानी: खबर छपने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?

एक्सक्लूसिव खुलासा: मलाड के ‘फ्लैग रेस्टोरेंट’ की छत पर अवैध मानसून शेड? बीएमसी की अनुमति या नियमों की खुली अनदेखी!

खबर का असर: वशिष्ठ वाणी की खबर के बाद ट्रेन्ड्स रेस्टोरेंट का अवैध मॉनसून शेड आखिरकार हटा!

Leave a Comment