लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

MCGM का पर्ची बनाकर अवैध पार्किंग वसुली की जा रही है: सम्राट बागुल

BMC पी/नॉर्थ के मेंटेनन्स डिपार्टमेंट, प्रशासन के मिलीभगत से लाखो रुपये का राजस्व डूबा: सम्राट बागुल

सम्राट बागुल द्वारा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर एवं वरिष्ठ अधिकारी ट्रैफिक डिपार्टमेंट को पत्राचार कर पार्किंग माफिया (के.ए.के कंपनी) पर FIR की मांग।

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी। मालाड से एक चौकाने वाली खबर आई है, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल द्वारा एक अवैध पार्किंग का विषय को उठाते हुए कहा कि मालाड विभाग गैर कार्यों का अड्डा बन चुका है। मलाड (प) अक्सा बीच रोडपर (बी.एम.सी) पी/नॉर्थ की पर्ची बनाकर कई 15 माह से वाहन चालक बाइक से 30 रुपए, कार चालकों से 80 रूपये लिए जा रहे थे। के.ए.के कंपनि का टेंडर साल 2022 से साल 2023 तक और अभी 8 माह समाप्त होने के बाद भी 15 महीनों से अवैध रूप से पार्किंग के नाम पर लाखो रुपए वसूली की जा रही हैं।
मलाड परिसर के आवाम से जबरदस्ती पार्किंग का पैसे लेकर बेवकूफ बनाया जा रहा था।

सम्राट बागुल ने यह भी सवाल उठाते हुए पूछा कि जो लोग अवैध पार्किंग का राशि वसूल रहे है उन्हें किसी नेता का समर्थन तो नहीं है? सवाल यह भी है कि क्या प्रशासन के सहयोग से मिलबाट कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है?

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट ने यह भी बताया कि इससे अबतक 25 लाख रुपए BMC के नष्ट हो चुके है। आखिर क्यों नहीं ट्रैफिक विभाग, बी.एम.सी ध्यान दे रहें थे?

शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने मलाड विभाग के RTI के अनुसार इस भ्रष्टाचार को उजागर कर सभी की आंखे खोल दी है।

1 अक्टूबर 2024 को किए आरटीआई आवेदन के बाद यह प्रमाण मिला कि अक्सा बिच रोड़ पर पार्किंग की कोई भी अनुमति नहीं दी गई हैं। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने स्टिंग ऑपरेशन कर पार्किंग माफिया का भ्रष्टाचार उजागर कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

25,000 ज़िंदगियों से खिलवाड़: जब खबरों पर भी नहीं जागा सिस्टम, तो क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं CM फडणवीस?

न्यू लिंक रोड पर रात 10 बजे का सच: बस डिपो तक अवैध कब्ज़ा, MG Motor, Hyundai और Flag Restaurant पर मेहरबान गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस व BMC

TATA Motors का सड़क पर कब्ज़ा: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग लाचार या मेहरबान? 24 घंटे बनी निजी पार्किंग!

चावड़ा कमर्शियल सेंटर बना अवैध पार्किंग का अड्डा: Modi Hyundai के बाहर शिकायतों के बाद भी दिखावटी कार्रवाई, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘दोस्ती’ पर उठे सवाल

मालाड न्यू लिंक रोड पर MG Motor का कब्ज़ा: 2-2 लाइन अवैध पार्किंग से एम्बुलेंस और बेस्ट बसें ठप, गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

अकड़ या प्रशासनिक लाचारी? ‘वशिष्ठ वाणी’ में खबर छपने के बाद भी 24 घंटे खुलेआम सड़क पर बना है भारत गैस का अवैध गोदाम!

Leave a Comment