लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

समाना नगर: ओम सिद्धिविनायक सोसाइटी में नियमों की उड़ी धज्जियां, ‘वशिष्ठ वाणी’ के वीडियो सबूत के बाद भी म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले मौन

मुंबई (मालवणी): मालवणी गेट नंबर 8 स्थित समाना नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ‘ओम सिद्धिविनायक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ के चेयरमैन और सचिव ने मिलकर नियमों को ताक पर रखते हुए 15 साल पुराने वॉटर टैंक (पानी की टंकी) पर सीमेंट का ओपन शेड बनवाकर उसे एक ‘इवेंट स्पॉट’ बना दिया है।

वीडियो सबूत के बाद भी कार्रवाई नहीं

इस मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि ‘वशिष्ठ वाणी’ (Vashishtha Vani) ने म्हाडा के अधिकारी संतोष कांबले को वह वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उस वॉटर टैंक के ऊपर लोग डांस कर रहे हैं और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक संवेदनशील पानी की टंकी का इस तरह मनोरंजन के लिए उपयोग करना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है।


ब्लूप्रिंट में अवैध, फिर भी अधिकारी शांत

जब निवासियों और ‘वशिष्ठ वाणी’ ने म्हाडा क्षेत्र निर्माण (गोरेगांव) के अधिकारी संतोष कांबले को यह जानकारी दी कि म्हाडा के अधिकृत ब्लूप्रिंट में इस जगह पर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है, तो उन्होंने इसे पूरी तरह अनदेखा कर दिया। वीडियो सबूत और कागजात सामने होने के बावजूद संतोष कांबले के रवैये से ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपनी आंखों और मुंह पर पट्टी बांध ली है और उन्हें जनता की सुरक्षा से कोई फर्क नहीं पड़ता।


सोसाइटी के पदाधिकारियों की मनमानी

सोसाइटी के चेयरमैन और सचिव ने म्हाडा की जमीन और सरकारी ढांचे (टंकी) के साथ छेड़छाड़ करके न केवल कानून का उल्लंघन किया है, बल्कि पूरी बिल्डिंग की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले की इस चुप्पी के पीछे कोई बड़ी मिलीभगत हो सकती है।

जनता का सवाल: हादसे का इंतजार कर रहा है म्हाडा?

वीडियो में दिख रहा ‘टैंक डांस’ और अवैध शेड म्हाडा के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले और म्हाडा प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सड़क या बारूद का ढेर? कांदिवली में रिहायशी कॉम्प्लेक्स के बाहर भारत गैस का अवैध ‘गोदाम’

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन? छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के बाहर 24 घंटे खड़े एलपीजी सिलेंडरों के टैंकर, कांदिवली ट्रैफिक विभाग मौन!

करोड़ों की लग्जरी बसें खरीदीं, लेकिन पार्किंग के लिए ‘सरकारी सड़क’ घेरी! उमांग टॉवर की सड़क बनी प्राइवेट बस डिपो, क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग से है साठगांठ?

‘नो-पार्किंग’ बोर्ड बना मज़ाक! MG शोरूम की दबंगई के आगे गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस लाचार, BMC कब रद्द करेगी लाइसेंस?

रसूख के आगे पंगु बना प्रशासन? ‘Lemon Tree Premier’ के बाहर अवैध कब्जा, क्या कोर्ट के चाबुक से जागेगा गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और BMC?

अब सीधी कार्रवाई की मांग: बिना पार्किंग टाटा मोटर्स को शोरूम चलाने की इजाजत किसने दी? BMC लाइसेंस रद्द करे!

Leave a Comment