लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी जारीकलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण






शिवपुरी, जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त प्रयास से 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सीएम राइज स्कूल शिवपुरी प्रांगण में स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने जनरल ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी तथा रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए जाने वाले डोम के लिए निर्धारित स्थानों का अवलोकन किया। शिविर के लिए तीन विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही बड़े स्तर पर ओपीडी की व्यवस्था की जा रही है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कैबिन भी बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे।
कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर व्यवस्था, कार्डियोलॉजी विभाग तथा मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बनाए जा रहे विभिन्न ब्लॉक एवं सेक्शन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिविर संचालन के लिए कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है, जबकि शिविर की संपूर्ण गतिविधियां सीसीटीवी निगरानी में संचालित होंगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष विश्लेषण: क्या लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ‘वीआईपी’ व्यवस्था से छोटा है?

राम के नाम पर लूट का ‘महा-खेल’: मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी से उठा पर्दा, क्या अब भी जागेंगे आप?

मियावाकी कार्निवल: किशोरों ने पेश की समावेशिता की मिसाल, ऑटिज्म जागरूकता के लिए आगे आए युवा

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

व्यवस्था की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदें: क्या सीहोर प्रशासन को जितेन्द्र सेन की पुकार सुनाई देगी?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

Leave a Comment