डलमऊ-रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ विजय यादव जी का जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं और प्रियजनों द्वारा बड़े ही उत्साह और सेवा समर्पण भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ-रायबरेली में मरीजों और उनके तीमारदारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उनकी सेवा का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ।


इसके अलावा, विभिन्न जगहों पर केक काटकर भाजपा नेता डॉ विजय यादव जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर परुण यादव अधिवक्ता, सौरभ सिंह यादव, सोनू यादव, आलोक यादव, विनीत त्रिवेदी, शिवम और अन्य लोग मौजूद रहे।

डॉक्टर विजय यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके कार्यकर्ताओं और प्रियजनों ने उनके प्रति अपने स्नेह और समर्पण को व्यक्त किया।








