मुम्बई: मालाड वेस्ट जन कल्याण नगर के निवासियों के लिए बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल (Billabong High International School) और बिल्डिंग रॉयल ओएसिस (Royal Oasis) के पास की मुख्य सड़क अब किसी ‘डेथ ट्रैप’ से कम नहीं रह गई है। यहाँ की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि आम नागरिक, विशेषकर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।
जिम्मेदार कौन?
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर अपनी रफ्तार का प्रदर्शन करते हैं। यहाँ सड़क पर ‘स्पीड ब्रेकर’ (Speed Breaker) न होने के कारण बाइकर्स और गाड़ियाँ बेखौफ दौड़ती हैं। निवासियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार BMC को लिखित शिकायतें सौंपी हैं, लेकिन प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण आज तक यहाँ एक ब्रेकर तक नहीं लगाया गया है।
BMC के लिए चेतावनी
‘वशिष्ठ वाणी’ प्रशासन से यह तीखा सवाल करती है: क्या BMC किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?
यह केवल एक सड़क की मांग नहीं, बल्कि निवासियों की सुरक्षा का प्रश्न है। अगर समय रहते बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल और रॉयल ओएसिस के पास गति अवरोधक नहीं लगाए गए, तो यहाँ कभी भी एक भीषण सड़क दुर्घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की होगी।












