लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी विवाद: उपनिबंधक बी.एस. कटरे से जनता के कई सवाल

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: मालवणी के सामना नगर, गेट नंबर 8 स्थित मालवणी स्वप्नपूर्ति को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की जनता ने म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे से कई गंभीर सवाल पूछे हैं और आरोप लगाया है कि कई शिकायतों और जांच के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

15 वर्षों से एक ही अध्यक्ष, बिल्डिंग को बना दिया ऑटो रिक्शा स्टैंड

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वप्नपूर्ति सोसायटी का अध्यक्ष पिछले करीब 15 वर्षों से पद पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है और आरोप है कि उसने बिल्डिंग परिसर को ही ऑटो रिक्शा स्टैंड में बदल दिया है।

निवासियों का कहना है कि जब इस पर सवाल उठाया जाता है, तो अध्यक्ष का दावा होता है कि उसे ऐसा करने की अनुमति उपनिबंधक कार्यालय से मिली हुई है

हालांकि मुंबई क्षेत्र निर्माण, गोरेगांव के अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग परिसर में 3 और 4 व्हीलर पार्किंग की अनुमति ही नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोई सोसायटी अध्यक्ष अपने स्तर पर नया नियम बनाकर बिल्डिंग के अंदर 3 और 4 व्हीलर पार्किंग की अनुमति दे सकता है?

जांच में दोषी, फिर कैसे हो गए निर्दोष?

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, इस पूरे मामले में पहले जांच बैठाई गई थी, जिसमें म्हाडा अधिकारी महाजन ने अपनी रिपोर्ट में सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को दोषी ठहराया था

लेकिन बाद में उपनिबंधक स्तर पर उन्हें निर्दोष घोषित कर दिया गया, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जांच रिपोर्ट के बावजूद यह निर्णय कैसे लिया गया।

आपातकालीन रास्ते पर अवैध पार्किंग का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोसायटी अध्यक्ष ने एक फेडरेशन बनाकर म्हाडा के आपातकालीन रास्ते पर अवैध पार्किंग शुरू कर दी, जिससे आने-जाने का रास्ता प्रभावित होता रहा।

जब मुंबई क्षेत्र निर्माण, गोरेगांव के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर पार्किंग बंद करने को कहा, तब भी फेडरेशन के अध्यक्ष का दावा था कि उन्हें यह अनुमति उपनिबंधक कार्यालय से मिली हुई है

हालांकि बाद में अधिकारियों ने अवैध पार्किंग बंद करवाई, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उपनिबंधक कार्यालय की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वर्षों तक पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप

आरोप है कि फेडरेशन के माध्यम से म्हाडा की खाली जगह पर अवैध पार्किंग करवाई गई और 5 से 6 वर्षों तक वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क भी वसूला गया

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

मेन गेट पर भारी बोर्ड, सुरक्षा पर भी सवाल

सामना नगर के मेन गेट पर फेडरेशन द्वारा एक बड़ा बोर्ड लगाया गया है, जिस पर “सामना मित्र मंडल” लिखा हुआ है और उसमें अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के नाम भी दर्ज हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह बोर्ड पहले एक बार गिर चुका है। इसके बाद क्षेत्र की जनता और मालवणी पुलिस अधिकारियों ने इसे दोबारा लगाने से मना किया था, लेकिन फिर भी इसे लगा दिया गया।

अब रोज़ाना इस बोर्ड के नीचे स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक खड़े रहते हैं, जिससे किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


जनता के मुख्य सवाल

सामना नगर, मालवणी गेट नंबर 8 की जनता ने उपनिबंधक बी.एस. कटरे से कुछ अहम सवाल पूछे हैं—

  • बिल्डिंग 1D से ऑटो रिक्शा स्टैंड कब हटाया जाएगा?
  • मेन गेट पर लगा फेडरेशन का भारी बोर्ड कब हटाया जाएगा?
  • अवैध पार्किंग के कारण लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर FIR कब दर्ज होगी?
  • वर्षों तक वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क वसूली के मामले में कार्रवाई कब होगी?
  • सोसायटी के अध्यक्ष के खिलाफ कई रूम मालिकों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों पर कार्रवाई कब की जाएगी?

जवाब की प्रतीक्षा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस पूरे मामले में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब क्षेत्र की जनता उपनिबंधक बी.एस. कटरे से स्पष्ट जवाब चाहती है कि इन गंभीर आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

MHADA के अधिकारी बी. एस. कटरे का जमीर कब जागेगा? दागी अध्यक्ष बालासाहेब भगत पर क्यों मेहरबान है म्हाडा प्रशासन?

CMO Maharashtra का सोशल मीडिया सिर्फ ‘दिखावा’? ट्वीट पर आने वाली शिकायतों पर सन्नाटा, केवल पीएम मोदी की तारीफों में व्यस्त!

MHADA अधिकारियों की घोर लापरवाही: कोर्ट के डर से भी परे संतोष कांबले और रोहित शिंदे, आपातकालीन रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार

वशिष्ठ वाणी का तीखा सवाल: क्या एकता नगर में किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मुंबई RTO?

Malvani Police पर गंभीर सवाल: शोक में डूबे परिवार से कथित दुर्व्यवहार, महिला अधिकारी की कार्यशैली पर उठे प्रश्न

‘सतीश राउत’ के आते ही कांदिवली ट्रैफिक विभाग पस्त, चरकोप सिग्नल पर अवैध पार्किंग मस्त!

Leave a Comment