लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

महाराष्ट्र में फुटबॉल को नई उड़ान देगा ‘महा-देवा’ प्रोजेक्ट!

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज एक ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत राज्य का स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग, MITRA और बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ मिलकर ‘महा-देवा’ फुटबॉल कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।टाइगर श्रॉफ अगले 5 साल तक इस प्रोजेक्ट के ब्रांड एम्बेसडर रहेंगे।कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

  • ग्रामीण इलाकों से WIFA के माध्यम से सबसे प्रतिभाशाली बच्चों की खोज
  • हर बैच में 30 लड़के और 30 लड़कियाँ चुनी जाएंगी
  • चुने गए बच्चों को तकनीकी ट्रेनिंग, पढ़ाई में सहायता और विदेशी एक्सपोजर मिलेगा
  • पूरी तरह से खिलाड़ी के सर्वांगीण विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का अंतिम लक्ष्य महाराष्ट्र से ऐसे फुटबॉलर तैयार करना है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को भी इस पहल से जोड़ा जाएगा।’

महा-देवा’ के जरिए महाराष्ट्र सरकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पैसे जमा, फिर भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर! मालवणी में BMC की लापरवाही से ओवरफ्लो हुआ सेप्टिक टैंक

मानसून में BMC का दावा फुस्स: मालाड में बंद मिले जल निकासी पंप, नाले के पानी में तैरने को मजबूर नागरिक

करोड़ों की फीस, पर पार्किंग शून्य! VIBGYOR Rise स्कूल ने सड़क को ही बना दिया बसों का डिपो, BMC और RTO खामोश क्यों?

नो-पार्किंग का बोर्ड सिर्फ दिखावा? गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘फॉरवर्डिंग-फॉरवर्डिंग’ नीति से मलाड न्यू लिंक रोड पर बेखौफ अवैध कब्जा!

विपक्ष दिग्गजों का सहारा बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’! क्या अभिजीत दीपके ही ख़त्म करेंगे मोदी का राज?

Leave a Comment