लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मलाड वेस्ट न्यू लिंक रोड पर Hyundai शोरूम के बाहर अवैध पार्किंग जारी, बार-बार कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधर रहे हालात

मुंबई, मलाड (पश्चिम): मलाड वेस्ट न्यू लिंक रोड स्थित Hyundai शोरूम के बाहर एक बार फिर अवैध पार्किंग का मामला सामने आया है। सड़क किनारे लाइन से खड़े वाहनों ने सार्वजनिक मार्ग के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार शोरूम के बाहर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से जारी है। इसके बावजूद स्थिति में कोई स्थायी सुधार देखने को नहीं मिल रहा।

वशिष्ठ वाणी द्वारा इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया गया है। संबंधित विभागों से शिकायतें भी की गई हैं, जिसके बाद कई बार चालान काटे गए और कार्रवाई भी की गई। लेकिन सवाल यह है कि जब बार-बार नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो केवल चालान काटकर औपचारिकता क्यों पूरी की जा रही है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोई आम व्यक्ति सड़क पर वाहन खड़ा कर दे तो तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन जब बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर सार्वजनिक सड़क का उपयोग पार्किंग के रूप में किया जाता है, तब प्रशासन की सख्ती दिखाई नहीं देती।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कब होगी? बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन या रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? यदि लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, तो यह पूरे शहर के लिए एक उदाहरण बन सकता है और कानून तोड़ने वालों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि नियम सभी के लिए समान हैं।

अब देखना यह है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस, बीएमसी और संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मलाड वेस्ट न्यू लिंक रोड को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पैसे जमा, फिर भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर! मालवणी में BMC की लापरवाही से ओवरफ्लो हुआ सेप्टिक टैंक

मानसून में BMC का दावा फुस्स: मालाड में बंद मिले जल निकासी पंप, नाले के पानी में तैरने को मजबूर नागरिक

करोड़ों की फीस, पर पार्किंग शून्य! VIBGYOR Rise स्कूल ने सड़क को ही बना दिया बसों का डिपो, BMC और RTO खामोश क्यों?

नो-पार्किंग का बोर्ड सिर्फ दिखावा? गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘फॉरवर्डिंग-फॉरवर्डिंग’ नीति से मलाड न्यू लिंक रोड पर बेखौफ अवैध कब्जा!

विपक्ष दिग्गजों का सहारा बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’! क्या अभिजीत दीपके ही ख़त्म करेंगे मोदी का राज?

Leave a Comment