लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मुंबई के सात मंजिला टावर में लगी आग, 3 मजदूरों की हुई मौत

Mumbai Times Tower Building Fire: मुंबई के लोअर परेल स्थित टाइम्स टॉवर की सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब साढ़े छह बजे कमला मिल परिसर में लगी। जिनमें से 3 मजदूर की मौत हो गई, वहीं, तीन मजदूरों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे का कारण SRA निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरना बताया जा रहा है। दिंडोशी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) और 125(अ ) 125 (ब ) के तहत मामला दर्ज किया है।

फायर ब्रिगेड ने इस आग को लेवल-2 (बड़ी आग) के रूप में वर्गीकृत किया है और नौ दमकल गाड़ियां तथा अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले, 29 दिसंबर 2017 को भी कमला मिल परिसर में एक बड़ी आग लगी थी। यह आग रात लगभग 12:30 बजे 1एबव नामक एक पब से शुरू हुई और मोजो बिस्टरो रेस्तरां तक फैल गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें रेस्तरां के मालिक, बीएमसी के अधिकारी और मिल मालिक शामिल थे।

मुंबई की सत्र अदालत ने 10 नवंबर 2020 को कमला मिल परिसर के मालिक रमेश गोवानी और रवि भंडारी को इस घटना के आरोपों से बरी कर दिया था। हाल ही में, 26 फरवरी को भी मुंबई के सांताक्रूज़ वेस्ट में एक व्यावसायिक केंद्र की इमारत में आग लगी थी, जिसमें 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment