लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

केंद्रीय मंत्री व सांसद सिंधिया के प्रयासों से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात

उज्जैनी एक्सप्रेस के कोलारस पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

रेल मंत्रालय ने 12 मार्च को अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस (19801/02) तथा कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) के स्टॉपेज को स्वीकृति दी है। यह निर्णय क्षेत्र के यात्रियों के लिए आवागमन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगा।

यह जानकारी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर साझा की है।

पत्र पर त्वरित कार्रवाई
विदित रहे कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने 26 फरवरी 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अशोकनगर और कोलारस में इन ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

उनके इस पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने दोनों स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सीधी और बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।


अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इससे न केवल दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत निरीक्षण में मिली कमियों पर कार्रवाई प्रस्तावित

करैरा में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर एवं प्लॉट क्रय-विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई प्रस्तावित

घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति के लिए निर्देश जारी..

अवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचाअवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचा

रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी जारीकलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Leave a Comment