लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत निरीक्षण में मिली कमियों पर कार्रवाई प्रस्तावित

शिवपुरी, आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम (एबीपी) के अंतर्गत नीति आयोग, भारत सरकार की स्टेट नोडल अधिकारी सुश्री शम्भवी सिंह द्वारा गतदिवस को जिले के आकांक्षी विकासखण्ड पिछोर का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ कमियाँ पाई गईं।


निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र सलैया-02, सेक्टर बदरवास में नाप-तौल मशीन तथा पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध नहीं पाई गई।

इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र भौंती-04, सेक्टर भौंती (ब्लॉक पिछोर) में नल-जल की व्यवस्था नहीं पाई गई, साथ ही स्टेडियोमीटर टूटा हुआ पाया गया तथा बच्चों को तौलने के लिए उपयोग की जाने वाली थैली भी उपलब्ध नहीं थी।

वहीं आंगनवाड़ी केन्द्र भौंती-02, सेक्टर भौंती (ब्लॉक पिछोर) में पानी की कमी पाई गई।


आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उक्त कमियाँ पाए जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास परियोजना, पिछोर के परियोजना अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव आयुक्त, ग्वालियर संभाग ग्वालियर को प्रेषित किया गया है।

इसके साथ ही संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

साथ ही संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पीएचई विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मियावाकी कार्निवल: किशोरों ने पेश की समावेशिता की मिसाल, ऑटिज्म जागरूकता के लिए आगे आए युवा

व्यवस्था की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदें: क्या सीहोर प्रशासन को जितेन्द्र सेन की पुकार सुनाई देगी?

करैरा में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर एवं प्लॉट क्रय-विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई प्रस्तावित

घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति के लिए निर्देश जारी..

अवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचाअवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचा

रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी जारीकलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

Leave a Comment