लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कांग्रेस ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ट्वीट किया मीम – ‘मशीन सेट टू 100’

BiharElection2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुँच गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 243 सीटों में से 174 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस-राजद वाली महागठबंधन को महज 69 सीटों से संतोष करना पड़ा। परिणाम आते ही कांग्रेस ने एक बार फिर EVM हैकिंग का पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल

@INCIndia ने एक व्यंग्यात्मक तस्वीर पोस्ट की जिसमें EVM का स्क्रीन दिखाया गया है जिस पर लिखा है “Set to 100” और नीचे BJP-NDA का निशान। कैप्शन में लिखा है – “बिहार में भी EVM ने अपना काम कर दिखाया!” यह ट्वीट कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा जा चुका है और वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँट्वीट के जवाब में यूज़र्स ने कांग्रेस को जमकर ट्रोल किया। कुछ प्रमुख कमेंट्स:

  • “पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड में EVM ठीक था, बिहार में खराब हो गया?”
  • “जब कांग्रेस जीतती है तो EVM भगवान, हारती है तो शैतान!”
  • “हर हार के बाद एक ही बहाना – EVM, EVM, EVM!”

कांग्रेस का पुराना पैटर्नयह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने हार के बाद EVM हैकिंग का आरोप लगाया हो:

  • 2024 हरियाणा चुनाव में भी यही आरोप
  • 2024 लोकसभा चुनाव में भी “EVM मैनिपुलेशन” का शोर
  • मगर हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में जीत के बाद EVM की तारीफ

चुनाव आयोग ने पहले ही खारिज किए आरोप

चुनाव आयोग ने बार-बार साफ किया है कि भारत की EVM पूरी तरह सुरक्षित और टैंपर-प्रूफ हैं। VVPAT सत्यापन से भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।


Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संसद में ‘विकास’ की गूंज, पर मालाड वार्ड 35 में भू-माफिया का ‘नंगा नाच’! जनता बेहाल, सांसद पीयूष गोयल मौन—क्या यही है सुशासन?

विशेष रिपोर्ट: सत्ता का अहंकार या माफिया से प्यार? पीयूष गोयल के क्षेत्र में ‘कर्सन’ का अवैध राज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास: भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले शासनाध्यक्ष बने

पालम आग त्रासदी पर गरमाई सियासत: Arvind Kejriwal का आरोप—‘BJP कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में की गुंडागर्दी’

निवारक स्वास्थ्य पर ज़ोर: पीएम मोदी ने केयरगिवर ट्रेनिंग को मजबूत बनाने की कही बात, टेलीमेडिसिन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया बल

लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव, बजट सत्र के दूसरे चरण में हंगामे के आसार

Leave a Comment