लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अंधे कुएं में सोई BMC: राममंदिर SV रोड के गड्ढे कब भरेंगे, या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है?

मुंबई: मालाड राममंदिर SV रोड से गुजरने वाले हर वाहन चालक और राहगीर के लिए यह रास्ता अब किसी सजा से कम नहीं रह गया है। रोड पर बने गहरे गड्ढे न केवल हादसों को न्यौता दे रहे हैं, बल्कि प्रतिदिन यहाँ घंटों का जाम आम जनता की कमर तोड़ रहा है। ‘वशिष्ठ वाणी’ को लगातार मिल रही जन शिकायतों के बावजूद, जिम्मेदार BMC अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

BMC का सुस्त रवैया, जनता पिस रही जाम में

राममंदिर SV रोड का यह हिस्सा इस समय बदहाल स्थिति में है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। क्या BMC की लापरवाही का आलम यह है कि उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं देतीं? हर दिन इस गड्ढे के कारण लगने वाले जाम से हजारों लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, लेकिन विभाग की मशीनरी गहरी नींद में सोई हुई है।

क्या अधिकारी अपनी जिम्मेदारी भूल चुके हैं?

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल BMC के इन लापरवाह अधिकारियों से है:

  • जिस कार्य और वेतन के लिए आपको जनता की सेवा में नियुक्त किया गया है, उसे पूरा करने में आपकी इतनी उदासीनता क्यों है?
  • क्या आपको सिर्फ फाइलों में काम करना आता है, या सड़क पर उतरकर हकीकत देखने की फुर्सत भी है?
  • जनता चाहे शिकायत करे या कोर्ट का दरवाजा खटखटाए, आप पर कोई फर्क नहीं पड़ता—क्या यह आपकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है?

वशिष्ठ वाणी की सख्त चेतावनी

अधिकारियों की शह पर चल रही यह लापरवाही अब बर्दाश्त के बाहर है। अगर प्रशासन ने इन गड्ढों को तत्काल ठीक नहीं किया और जनता को राहत नहीं पहुंचाई, तो ‘वशिष्ठ वाणी’ इस मुद्दे को और भी आक्रामक तरीके से उठाएगी। अब हम चुप नहीं बैठेंगे; जनता की सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को जवाबदेही तय करनी ही होगी।

BMC जागे, या फिर जनता खुद सड़क पर उतरे? फैसला अब प्रशासन को करना है!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बीएमसी की रहस्यमयी खामोशी: क्या पी-नॉर्थ वार्ड की कार्रवाई सिर्फ कागजी? ‘वशिष्ठ वाणी’ के सवालों पर तुकाराम मुंढे भी मौन!

कोर्ट के समन के बाद भी म्हाडा बेपरवाह: मालवणी गेट 8 का आपातकालीन रास्ता बना ‘ऑटो स्टैंड’, अधिकारी रोहित शिंदे का 6 महीने से एक ही रटा-रटाया जवाब— ‘लेटर तैयार है, साइन बाकी है!’

कागजी कार्रवाई या महज छलावा? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला की सख्ती के कुछ ही घंटों बाद जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर फिर सजा अवैध सब्जी बाजार!

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

Leave a Comment