लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े जवाब दें कि जनता कहाँ से जाएगी? मुंबई के फुटपाथों पर ‘धर्म के व्यापारियों’ का कब्जा!

मुंबई: यह सवाल आज हर उस आम मुंबईकर का है जो अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर चलने को मजबूर है। बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े, क्या आपकी आंखों पर ‘मलाई’ की पट्टी बंधी है? मालाड से लेकर मुंबई के हर फुटपाथ पर ‘धर्म के व्यापारियों’ ने अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया है। फुटपाथ कम पड़े तो सड़क के आधे हिस्से तक मंडप तान दिए गए, और रही-सही कसर अवैध पार्किंग ने पूरी कर दी।

आखिर जनता कहाँ से जाए—फुटपाथ पर या मौत की राह पर?

बच्चे स्कूल जा रहे हैं, बुजुर्ग अस्पताल की राह देख रहे हैं, और महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लेकिन उन्हें रास्ता कहाँ मिलता है? सड़क के बीच से! जहाँ तेज रफ्तार गाड़ियों का खौफ है। आपने और आपकी पूरी टीम ने इन अतिक्रमणकारियों के सामने घुटने टेक दिए हैं।

कानूनी नोटिस का असर ‘जीरो’, क्या मिलीभगत ही अब नियम है?

‘वशिष्ठ वाणी’ ने बार-बार इस मुद्दे को उठाया। हमने सबूत दिए, फोटो-वीडियो दिखाए और कानूनी नोटिस तक भेजे। लेकिन कार्रवाई? शून्य! ऐसा लगता है कि बीएमसी अधिकारियों के लिए जनता की सुरक्षा से ज्यादा इन ‘धर्म के व्यापारियों’ का अवैध कारोबार महत्वपूर्ण है।

  • अश्विनी भिड़े जी, क्या आप इस शहर की व्यवस्था की प्रमुख हैं या अतिक्रमणकारियों की ‘संरक्षक’?
  • आम आदमी का फुटपाथ पर हक है या सिर्फ अवैध कब्जों का?
  • कार्रवाई कब होगी—जब किसी बड़े हादसे में कोई निर्दोष जान गंवाएगा?

मुंबई की सड़कों पर फैला यह ‘अवैध कब्जा’ सिर्फ अतिक्रमण नहीं, बल्कि आपके प्रशासन की विफलता का जीता-जागता सबूत है। ‘वशिष्ठ वाणी’ तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक आपकी नींद नहीं टूटती। अब समय जवाब मांगने का नहीं, कार्रवाई का है।

शर्म कीजिए! मलाई के चक्कर में जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करें!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बीएमसी की रहस्यमयी खामोशी: क्या पी-नॉर्थ वार्ड की कार्रवाई सिर्फ कागजी? ‘वशिष्ठ वाणी’ के सवालों पर तुकाराम मुंढे भी मौन!

कोर्ट के समन के बाद भी म्हाडा बेपरवाह: मालवणी गेट 8 का आपातकालीन रास्ता बना ‘ऑटो स्टैंड’, अधिकारी रोहित शिंदे का 6 महीने से एक ही रटा-रटाया जवाब— ‘लेटर तैयार है, साइन बाकी है!’

कागजी कार्रवाई या महज छलावा? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला की सख्ती के कुछ ही घंटों बाद जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर फिर सजा अवैध सब्जी बाजार!

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

Leave a Comment