लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बड़ी खबर: कांदिवली ट्रैफिक विभाग में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; सतीश राउत का तबादला

कांदिवली: कांदिवली ट्रैफिक विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारी सतीश राउत का तबादला कर दिया गया है। पिछले काफी समय से स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नागरिकों में असंतोष व्याप्त था।

‘वशिष्ठ वाणी’ द्वारा किए गए ग्राउंड सर्वे और नागरिकों के साथ हुई बातचीत में यह बात स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई कि इस अधिकारी की कार्यप्रणाली से अधिकांश लोग संतुष्ट नहीं थे। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का मानना था कि उनकी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या सुलझने के बजाय और अधिक जटिल होती जा रही थी।

अब जबकि कांदिवली ट्रैफिक विभाग में नए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति हुई है, तो क्षेत्र के नागरिकों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नए अधिकारी विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार ला पाएंगे।

क्षेत्र की जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही, प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराकर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

अब देखना यह होगा कि क्या नए प्रशासनिक नेतृत्व के आने से कांदिवली की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होता है और लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Breaking News: Go Digit General Insurance का तानाशाही रवैया! बुलेट के क्लेम पर पुलिसकर्मी से की बदतमीजी; कहा- “जहां जाना है जाओ!”

‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे से भी नहीं टूटी नींद: कांदिवली में 25 हजार जिंदगियों से खिलवाड़ जारी, CM फडणवीस—कब जागेगा आपका सोता हुआ प्रशासन?

मुख्यमंत्री के आदेश भी बेअसर! गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के ‘बेशर्म’ अधिकारियों की शह पर न्यू लिंक रोड पर आज भी जस का तस अवैध कब्जा

वशिष्ट वाणी एक्सक्लूसिव: DCP Zone 11 दें जवाब! मालवणी पुलिस की ‘टेक्निकल सोच’ और इंसाफ मांगती पीड़िता पर आपकी खामोशी क्यों?

‘रुद्रा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स’ को बदनाम करने की साज़िश; अफ़वाहबाज़ों और फर्जी यूट्यूबर्स पर पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज, राहुल प्रताप सिंह ने खोला मोर्चा

‘खाकी’ की बेफिक्री और प्रशासनिक मौन: खबर छपने के बाद भी मालवणी पुलिस का वही ढर्रा, क्या मीडिया से नहीं अब सीधे ‘सिस्टम’ से उठ चुका है भरोसा?

Leave a Comment