लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बड़ी खबर: मालाड लिंक रोड पर मौत को दावत देता जर्जर सीवर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

मुंबई: मुंबई में जारी भारी बारिश के बीच प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मालाड न्यू लिंक रोड (Malad New Link Road) पर इन्फिनिटी मॉल के पास स्थित सीवर का ढक्कन अपनी जर्जर हालत के कारण किसी भी समय टूट सकता है, जो आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

‘वशिष्ठ वाणी’ की ग्राउंड रिपोर्ट

‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने जब इस स्थान का जायजा लिया, तो स्थिति अत्यंत चिंताजनक दिखाई दी। सीवर का ढक्कन पूरी तरह से कमजोर और जर्जर हो चुका है। भारी बारिश के दबाव और यातायात के कारण यह ढक्कन कभी भी अचानक टूट सकता है। यदि समय रहते इसे नहीं बदला गया, तो यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

प्रशासन की चुप्पी, खतरे में आम जनता

इन्फिनिटी मॉल जैसा व्यस्त इलाका होने के बावजूद, बीएमसी (BMC) का ध्यान इस ओर क्यों नहीं जा रहा? बारिश के मौसम में जर्जर हो चुके ढक्कन को नजरअंदाज करना नागरिकों की जान से खिलवाड़ है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?

वशिष्ठ वाणी की मांग

‘वशिष्ठ वाणी’ बीएमसी के संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से इस जर्जर सीवर ढक्कन को बदलने की मांग करती है। हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। हम इस मुद्दे को तब तक प्रमुखता से उठाते रहेंगे जब तक कि इस खतरनाक ढक्कन को हटाकर नया और सुरक्षित कवर नहीं लगा दिया जाता।

बीएमसी प्रशासन जागिए! कोई बड़ा हादसा होने से पहले इसे तुरंत ठीक कीजिए।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अवैध पार्किंग का अड्डा बना कांदिवली: BMC, पुलिस और RTO की ‘मेहरबानी’ से मौत के साये में जी रही जनता!

मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के रूम मालिकों के लिए विशेष खुलासा: 30 गंभीर घोटालों और डिफॉल्ट की खुली पोल, अब कोर्ट की चौखट पर फंसे जिम्मेदार

BREAKING NEWS: मालवाणी स्वप्नपूर्ति सोसाइटी के कथित ‘तानाशाह’ चेयरमैन की मनमानी पर चला म्हाडा का चाबुक!

ब्रेकिंग न्यूज़: मालवणी में सड़क पर अवैध सब्जी मंडी का कब्जा, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के रास्ते बंद!

मालवणी गेट नं. 8 पर ‘अध्यक्षराज’: 15 सालों से कुर्सी पर कब्ज़ा, म्हाडा सोसाइटी के अंदर बना दिया ‘अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड’!

VIBGYOR Rise CBSE School के पास खुद का बस पार्किंग नहीं! सड़क को बनाया ‘अड्डा’, BMC और RTO के NOC पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Comment