लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

भेलूपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को दबोचा, कई संगीन मुकदमों में था फरार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: थाना भेलूपुर पुलिस ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त जय शर्मा को पुष्कर तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुरप्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में संचालित की गई।


घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा थाना भेलूपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि विपक्षीगण ने उसके भतीजे पर पीछे से बांस से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

हमले को रोकने पहुंचीं महिलाओं के साथ भी अभियुक्त द्वारा मारपीट व गाली-गलौज की गई तथा जाते समय जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रार्थना पत्र मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 0488/2025 धारा 109(1), 110, 352, 351(2), 115(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।


गिरफ्तारी

अभियुक्त जय शर्मा (उम्र 19 वर्ष)
पुत्र—अशोक कुमार
निवासी—सूजाबाद पड़ाव (किराये का मकान), थाना रामनगर, वाराणसी
वर्तमान पता—मानमंदिर मीरघाट, मुंशी घाट, थाना दशाश्वमेध

पुलिस टीम ने 11 दिसंबर 2025 को पुष्कर तालाब के पास से नियमानुसार उसे हिरासत में ले लिया। अभियुक्त पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त जय शर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही कई संगीन मामलों से भरा हुआ है—

  1. मु0अ0सं0 0488/2025 — धारा 109(1), 110, 352, 351(2), 115(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर
  2. मु0अ0सं0 0077/2022 — धारा 363, 366 भादवि व 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट, थाना दशाश्वमेध
  3. मु0अ0सं0 0076/2024 — धारा 115(2), 324, 352 भादवि, थाना दशाश्वमेध

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक — श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी
  2. उप-निरीक्षक — रोहित त्रिपाठी (चौकी प्रभारी अस्सी)
  3. उप-निरीक्षक — दिवेश
  4. कांस्टेबल — सूरज कुमार भारती

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

स्थानीय लोगों ने भेलूपुर पुलिस की सक्रियता और तेजी से की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में अपराध नियंत्रित होंगे और अपराधियों में भय व्याप्त होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment