लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

Bank Employees: बैंक कर्मचारियों के लिए 5 दिन का होगा सप्ताह! एसबीआई चेयरमैन ने कही ये बात

Bank Employees: अभी बैंक कर्मचारियों को हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को तो छुट्टी मिलती है, लेकिन उन्हें पहले, तीसर और पांचवें शनिवार को काम पर जाना होता है…

बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिनों के सप्ताह की मांग कर रहे हैं. हालांकि अब तक इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाया नहीं गया है. इस बीच शनिवार को एसबीआई चेयरमैन की टिप्पणी के बाद यह मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है.

  • लंबा होता जा रहा है इंतजार

इससे पहले 2024 की शुरुआत में 5 दिनों के सप्ताह (5-डे वर्क वीक) की मांग ने जोर पकड़ा था. उसके बाद मार्च महीने में खबरें आई थीं कि 5-डे वर्क वीक की राह की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं और अब सिर्फ वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है. हालांकि उसके बाद से अब तक 4 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन बैक कर्मचारियों का 5 दिनों के सप्ताह का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है.

  • तिमाही परिणाम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस

शनिवार को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा से इस बारे में सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि बैंक कर्मचारियों के द्वारा की जा रही 5 दिनों के सप्ताह की मांग पर क्या अपडेट है. एसबीआई चेयरमैन ने इस सवाल का जवाब टाल दिया और कहा कि यह इस मीटिंग का मुद्दा नहीं है. खारा एसबीआई के पहले तिमाही के परिणाम के ऐलान के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

  • सबसे ज्यादा एसबीआई के कर्मचारी

दरअसल बैंक कर्मचारियों के यूनियन में एसबीआई में काम करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. बैंक कर्मचारियों के यूनियन का बैंकों के संगठन आईबीए यानी इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ मार्च में एक समझौता हुआ था. समझौते के बाद कर्मचारियों के यूनियन ने कहा था कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी और महीने के हर शनिवार को भी रविवार की तरह छुट्टी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

  • मार्च में यूनियन ने किया था ये दावा

अभी बैंक कर्मचारियों को महीने के दो सप्ताह दो-दो छुट्टियां मिलती हैं, लेकिन बाकी के दो सप्ताह में उन्हें 6-6 दिन काम करना पड़ता है. बैंक कर्मचारियों को सभी रविवार के अलावा दूसरे व चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है, जबकि उन्हें पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य कामकाजी दिन की तरह पूरे दिन काम करना पड़ता है. इसे लेकर लंबे समय से कर्मचारियों के संगठन और बैंकों के संगठन के बीच विवाद चल रहा है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CONSUMER ALERT: ‘Enrich Salon’ में कद्र न मिलने से निराश ग्राहक, उठाया सवाल—”जहाँ सम्मान न मिले, वहाँ क्यों जाएँ लोग?”

डिजिटल इंडिया में ‘सेवा’ का अपमान: खाता खोला तब घर सही था, अब QR कोड मांगा तो रेजिडेंशियल बताने लगे! एक्सिस बैंक की मनमानी पर मौन क्यों है RBI?

Best Rupay Credit Cards for UPI 2026: अब हर UPI पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक, जानें सबसे बेहतरीन कार्ड्स

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब घर की छत से बनेगी बिजली, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

PM Awas Yojana 2026: नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? घर बनाने के लिए सरकार दे रही है ₹2.5 लाख, यहाँ से करें आवेदन।

Rythu Bharosa Status 2026: तेलंगाना के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज आएगी पहली किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Leave a Comment