लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी का ‘आर-पार’ का संग्राम: RTO अधिकारी सतीश राउत से मांगा जवाब, ‘भारत गैस एजेंसी’ को आखिर किसने दी सड़क घेरने की छूट?

मुंबई: मुंबई की सड़कों पर चल रहे अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘वशिष्ठ वाणी’ ने अब सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है। छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स, एकता नगर रोड पर ‘भारत गैस एजेंसी’ द्वारा सड़क के दोनों तरफ बनाए गए 24 घंटे अवैध गोदाम के मुद्दे पर ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने RTO अधिकारी सतीश राउत के खिलाफ आरटीआई (RTI) दाखिल कर दी है।

क्या है ‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल?

एकता नगर रोड, जो आम जनता के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है, वहाँ गैस एजेंसी ने सड़क के दोनों तरफ कब्ज़ा कर रखा है। ‘वशिष्ठ वाणी’ की लीगल टीम ने RTI के जरिए यह जानना चाहा है कि:

  • इस अवैध गोदाम के पीछे किसका संरक्षण है?
  • अधिकारी सतीश राउत इसे हटाने में क्यों नाकाम रहे हैं या जानबूझकर मौन क्यों हैं?

सतीश राउत के दावों की खूलेगी पोल

RTO अधिकारी सतीश राउत का तर्क है कि ‘भारत गैस एजेंसी’ को महाराष्ट्र सरकार से इस जगह पर संचालन की अनुमति मिली है। लेकिन, ‘वशिष्ठ वाणी’ ने इस दावे को चुनौती देते हुए उन सरकारी दस्तावेजों (Permission Documents) की मांग की है।

‘वशिष्ठ वाणी’ की लीगल टीम का स्पष्ट कहना है: “यदि सरकार द्वारा जारी अनुमति का कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिलता, तो RTO अधिकारी सतीश राउत को कानूनी रूप से कोर्ट में घसीटा जाएगा। अब बहाने नहीं, सबूत चाहिए।”

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि

सड़क को गोदाम बनाकर सरकारी नियमों की धज्जियाँ उड़ाना और उस पर जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होना, गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ‘वशिष्ठ वाणी’ इस मामले में तब तक पीछे नहीं हटेगी जब तक कि एकता नगर रोड पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता।

क्या सतीश राउत के पास वह दस्तावेज़ है? या फिर यह भी एक और ‘भ्रष्टाचार का गठजोड़’ है? ‘वशिष्ठ वाणी’ की इस आरटीआई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बीएमसी की रहस्यमयी खामोशी: क्या पी-नॉर्थ वार्ड की कार्रवाई सिर्फ कागजी? ‘वशिष्ठ वाणी’ के सवालों पर तुकाराम मुंढे भी मौन!

कोर्ट के समन के बाद भी म्हाडा बेपरवाह: मालवणी गेट 8 का आपातकालीन रास्ता बना ‘ऑटो स्टैंड’, अधिकारी रोहित शिंदे का 6 महीने से एक ही रटा-रटाया जवाब— ‘लेटर तैयार है, साइन बाकी है!’

कागजी कार्रवाई या महज छलावा? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला की सख्ती के कुछ ही घंटों बाद जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर फिर सजा अवैध सब्जी बाजार!

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

Leave a Comment