लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी की खबर का बड़ा असर: लिंक रोड से हटीं अवैध पार्किंग, सड़क हुई पूरी तरह खाली

मुम्बई/मलाड: वशिष्ठ वाणी द्वारा लगातार प्रकाशित की जा रही खबरों का बड़ा असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। वर्षों से लिंक रोड पर विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूमों के बाहर वाहनों की पार्किंग के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में था, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

जब वशिष्ठ वाणी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाना शुरू किया, तब कई लोगों को यह विश्वास नहीं था कि इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई हो पाएगी। लेकिन जनहित से जुड़े इस अभियान को लगातार जारी रखा गया और आज उसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।


सबसे पहले यदि मोदी हुंडई शोरूम के बाहर का नज़ारा देखें तो सड़क पूरी तरह खाली दिखाई दे रही है। जो स्थान पहले शोरूम के वाहनों से भरा रहता था, वहां अब आम जनता के लिए सड़क खुली नजर आ रही है।


इसी प्रकार टीवीएस शोरूम के बाहर का दृश्य भी पूरी तरह बदल चुका है। सड़क पर पहले की तरह वाहनों की कतारें दिखाई नहीं दे रही हैं और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।


वहीं एमजी मोटर्स शोरूम के बाहर भी अब कोई वाहन सड़क पर खड़ा नहीं दिखाई देता। यह परिवर्तन दर्शाता है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनहित की पत्रकारिता मिलकर सकारात्मक बदलाव ला सकती है।


इस पूरे अभियान में गोरगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सहयोग और कार्रवाई के कारण सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने में सफलता मिली है।

वशिष्ठ वाणी को उम्मीद है कि भविष्य में भी ट्रैफिक विभाग और संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां इसी प्रकार कार्रवाई जारी रखेंगी, ताकि आम नागरिकों को साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़कें मिल सकें।

आज यह साबित हो गया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता। जब जनहित का मुद्दा पूरी गंभीरता से उठाया जाता है और प्रशासन सक्रिय भूमिका निभाता है, तो बदलाव निश्चित रूप से संभव होता है।

जहां वशिष्ठ वाणी, वहां जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई ज़रूर होगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बीएमसी की रहस्यमयी खामोशी: क्या पी-नॉर्थ वार्ड की कार्रवाई सिर्फ कागजी? ‘वशिष्ठ वाणी’ के सवालों पर तुकाराम मुंढे भी मौन!

कोर्ट के समन के बाद भी म्हाडा बेपरवाह: मालवणी गेट 8 का आपातकालीन रास्ता बना ‘ऑटो स्टैंड’, अधिकारी रोहित शिंदे का 6 महीने से एक ही रटा-रटाया जवाब— ‘लेटर तैयार है, साइन बाकी है!’

कागजी कार्रवाई या महज छलावा? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला की सख्ती के कुछ ही घंटों बाद जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर फिर सजा अवैध सब्जी बाजार!

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

Leave a Comment