लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

चार्कोप पुलिस को चुनौती: Dotom बिल्डर का ‘लाइट वाला खेल’, काम बंद तो फिर रात 12 बजे फोकस लाइट क्यों चालू?

चार्कोप (मुंबई): देर रात निर्माण कार्य पर पाबंदी के बावजूद चार्कोप में ‘डोटम बिल्डर’ की साइट पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए काम रुकवाया था, लेकिन आज रात फिर से बिल्डर की मनमानी देखने को मिली।

कांदिवली और मालाड वेस्ट की सीमा पर स्थित जन कल्याण नगर (Jankalyan Nagar), जो बिलाबोंग इंटरनेशनल स्कूल (Billabong International School) के पास है, वहां ‘डोटम बिल्डर’ (Dotom Builder) द्वारा नियमों का खुलेआम मज़ाक उड़ाया जा रहा है।


सवाल: लाइट ऑन है तो दाल में कुछ काला है!

स्थानीय निवासियों का सीधा सवाल है कि अगर पुलिस के डर से काम बंद कर दिया गया है, तो फिर रात 12 बजे तक विशाल फोकस लाइट्स (Focus Lights) क्यों जल रही हैं?

  • क्या लाइट की आड़ में निर्माण कार्य चोरी-छिपे जारी है?
  • क्या यह जनता को परेशान करने और पुलिस की चेतावनी को हलके में लेने का तरीका है?
  • नियमों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद बेवजह हाई-बीम लाइट जलाना ‘लाइट पॉल्यूशन’ और ‘पब्लिक न्यूसेंस’ की श्रेणी में आता है।

पुलिस की साख पर सवाल?

कल की कार्रवाई के बाद आज फिर से लाइट का चालू होना यह दर्शाता है कि बिल्डर के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि चार्कोप पुलिस इस बार सिर्फ लाइट बंद न करवाए, बल्कि भारी जुर्माना लगाकर ऐसी कड़ी सजा दे कि बिल्डर दोबारा हिम्मत न कर सके।


“अगर काम बंद है, तो इतनी तेज़ लाइटें रात भर क्यों जलाई जा रही हैं? क्या यह चोर-रास्ते से काम करने की साजिश है या पुलिस के आदेशों की सीधी अवहेलना? बिलाबोंग स्कूल के पास का यह पूरा शांत इलाका अब बिल्डर की मनमानी का केंद्र बन गया है।”

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बीएमसी की रहस्यमयी खामोशी: क्या पी-नॉर्थ वार्ड की कार्रवाई सिर्फ कागजी? ‘वशिष्ठ वाणी’ के सवालों पर तुकाराम मुंढे भी मौन!

कोर्ट के समन के बाद भी म्हाडा बेपरवाह: मालवणी गेट 8 का आपातकालीन रास्ता बना ‘ऑटो स्टैंड’, अधिकारी रोहित शिंदे का 6 महीने से एक ही रटा-रटाया जवाब— ‘लेटर तैयार है, साइन बाकी है!’

कागजी कार्रवाई या महज छलावा? बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला की सख्ती के कुछ ही घंटों बाद जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर फिर सजा अवैध सब्जी बाजार!

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

Leave a Comment