लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मिठ चौकी ब्रिज: BMC की ‘भक्ति’ या डर? हवा में झूलता विधायक का बैनर बना खतरे की घंटी!

हटाने के बजाय ‘उल्टे’ बैनर को सीधा करने में जुटा प्रशासन; क्या MLA असलम शेख के डर से नियम भूले अधिकारी?

मुंबई: मालाड (पश्चिम) का नवनिर्मित मिठ चौकी सिग्नल ब्रिज इन दिनों विकास के लिए नहीं, बल्कि BMC अधिकारियों की राजनीतिक गुलामी के लिए चर्चा में है। 25 अप्रैल 2026 से ब्रिज के ऊपर विधायक असलम शेख की तस्वीर वाला एक बड़ा राजनीतिक बैनर लगा हुआ है। ताज्जुब की बात यह है कि हवा के झोंकों से यह बैनर कई बार उल्टा हो जाता है, लेकिन BMC के अधिकारी इसे हटाने की हिम्मत दिखाने के बजाय इसे वापस ‘सीधा’ करने में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं।

हादसे को दावत देता ‘झूलता’ बैनर

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह बैनर अब आधा फट चुका है और ब्रिज की रेलिंग से खतरनाक तरीके से लटक रहा है। तेज हवा चलने पर यह किसी भी समय नीचे चल रहे वाहनों या पैदल यात्रियों पर गिर सकता है। यदि कोई बड़ा हादसा होता है, तो क्या BMC इसकी जिम्मेदारी लेगी? या फिर विधायक साहब का फोटो होने के कारण नियमों को ताक पर रख दिया गया है?

क्या ब्रिज विज्ञापन के लिए बना है?

करोड़ों की लागत से जनता की सुविधा के लिए बनाए गए इस ब्रिज को अब राजनीतिक प्रचार का अड्डा बना दिया गया है। कायदे से सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना अनुमति बैनर लगाना अवैध है, लेकिन यहाँ प्रशासन की ‘दोस्ती’ कहें या ‘खौफ’, अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं।

अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बैनर उल्टा लटका हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि BMC के बीट ऑफिसर और विज्ञापन विभाग को इसकी जानकारी है, लेकिन ‘साहब’ बुरा न मान जाएं, इसलिए इसे हटाया नहीं जा रहा है। क्या बी.एम.सी. के लिए आम जनता की सुरक्षा से बढ़कर किसी नेता की नाराजगी है?

वशिष्ठ वाणी का सवाल: क्या BMC कमिश्नर इस मामले का संज्ञान लेंगे? या फिर जनता इसी तरह झूलते हुए बैनरों के साये में चलने को मजबूर रहेगी?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़: मालवणी में सड़क पर अवैध सब्जी मंडी का कब्जा, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के रास्ते बंद!

मालवणी गेट नं. 8 पर ‘अध्यक्षराज’: 15 सालों से कुर्सी पर कब्ज़ा, म्हाडा सोसाइटी के अंदर बना दिया ‘अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड’!

VIBGYOR Rise CBSE School के पास खुद का बस पार्किंग नहीं! सड़क को बनाया ‘अड्डा’, BMC और RTO के NOC पर उठे गंभीर सवाल

Lemon Tree Premier के बाहर बना देश का अनोखा ‘अदृश्य पार्किंग लॉट’: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की ‘अथक कार्रवाई’ के बाद भी टस से मस नहीं होतीं गाड़ियां!

बिना पार्किंग चल रहे रेस्टोरेंट्स पर मेहरबान क्यों? BMC और RTO की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल!

वशिष्ठ वाणी का हल्ला बोल, फिर भी बेशर्म प्रशासन मौन: कांदिवली में आधी रात को भी सज रहा ‘बारूद का बाज़ार’

Leave a Comment