लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी EXCLUSIVE: मालाड में ‘Modi Hyundai’ का ‘सड़क’ पर राज! आज की ग्राउंड रिपोर्ट में खुला प्रशासन की मिलीभगत का कच्चा चिट्ठा

मुंबई (मालाड वेस्ट): ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने आज एक बार फिर मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर Modi Hyundai Showroom का जायजा लिया। दावा किया गया था कि प्रशासन ने कार्रवाई की है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। आज भी Modi Hyundai के बाहर सड़क और फुटपाथ पर गाड़ियों का कब्जा जस का तस बना हुआ है।

आज की ग्राउंड रिपोर्ट: क्या सड़क शोरूम की जागीर है?

हमारी टीम ने देखा कि शोरूम के ठीक बाहर न्यू लिंक रोड की एक पूरी लेन इन शोरूम की गाड़ियों ने रोक रखी है।

  • नियमों का मजाक: ‘वशिष्ठ वाणी’ के कैमरे में कैद हुआ कि कैसे नई चमचमाती गाड़ियाँ फुटपाथ को पूरी तरह ब्लॉक कर के खड़ी हैं। पैदल चलने वालों के लिए एक इंच जगह नहीं छोड़ी गई है।
  • प्रशासनिक फेलियर: शिकायतों के अंबार के बाद भी यहाँ से गाड़ियाँ न हटना यह साबित करता है कि Modi Group के रसूख के आगे बीएमसी (BMC) और ट्रैफिक पुलिस के हाथ कांप रहे हैं।

वशिष्ठ वाणी का तीखा प्रहार: ‘सेटिंग’ या ‘सुस्ती’?

आखिर क्या वजह है कि Modi Hyundai Malad के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन नहीं हो रहा?

  1. जुर्माने की रसीद महज एक पर्चा?: क्या शोरूम के लिए बीएमसी का जुर्माना महज एक छोटा सा ‘खर्चा’ है जिसे देकर वे फिर से सड़क कब्जा लेते हैं?
  2. सफेदपोश संरक्षण: क्या इस शोरूम को किसी बड़े नेता या अधिकारी का वरदहस्त प्राप्त है, जो सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?

जनता की आवाज़: “हमें बेवकूफ बनाना बंद करो!”

‘वशिष्ठ वाणी’ से बात करते हुए स्थानीय नागरिकों ने अपना दर्द बयां किया। एक राहगीर ने कहा, “यहाँ रोज ड्रामा होता है। प्रशासन आता है, फोटो खींचता है और चला जाता है। गाड़ियाँ कभी नहीं हटतीं। क्या हम सड़क पर मरने के लिए मजबूर हैं?”

हमारा सीधा सवाल:

P/North Ward के अधिकारी और ट्रैफिक डीसीपी जवाब दें—क्या Modi Hyundai को फुटपाथ और सड़क इस्तेमाल करने का विशेष परमिट दिया गया है? अगर नहीं, तो आज भी ये गाड़ियाँ सड़क से क्यों नहीं हटाई गईं?


वशिष्ठ वाणी का संकल्प: जब तक ‘Modi Hyundai’ का यह अवैध कब्जा हट नहीं जाता और फुटपाथ राहगीरों के लिए खाली नहीं होता, हमारी यह मुहीम और ग्राउंड रिपोर्टिंग जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment