लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

विशेष रिपोर्ट: क्या ‘खादी’ और ‘खाकी’ के गठजोड़ ने निगल लिया कानून? MHADA के भ्रष्ट तंत्र पर ‘वशिष्ठ वाणी’ का बड़ा प्रहार

मुंबई (वशिष्ठ वाणी): लोकशाही के चौथे स्तंभ यानी मीडिया का काम आईना दिखाना है, लेकिन जब प्रशासन उस आईने को ही पत्थर मारने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। मालवानी की ‘ओम सिद्धिविनायक सोसायटी’ में चल रहा अवैध निर्माण का खेल अब म्हाडा (MHADA) के अधिकारियों की नीयत पर बदरंग धब्बा बन चुका है।

सबूतों की ‘बलि’, भ्रष्टाचार की ‘बल्ले-बल्ले’

‘वशिष्ठ वाणी’ और ‘संसद वाणी’ ने इस पूरे मामले की परत-दर-परत खोलकर रख दी। साक्ष्यों के साथ यह साबित किया गया कि 15 साल पुराने वाटर टैंक पर किया गया ‘ओपन शेड’ का निर्माण पूरी तरह अवैध है और ब्लूप्रिंट के खिलाफ है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उल्टे, वे मीडिया के सबूतों को ठेंगा दिखाकर यह कह रहे हैं कि “विधायक असलम शेख का फंड लगा है, इसलिए कुछ नहीं होगा।”


क्या MLA Aslam Shaikh का फंड ‘पाप धोने’ की मशीन है?

अधिकारी रोहित शिंदे का यह तर्क न केवल हास्यास्पद है, बल्कि कानून की सीधी तौहीन है। जनता पूछ रही है:

  • क्या किसी भी अवैध ढांचे पर सरकारी बोर्ड लगा देने से वह ‘पवित्र’ हो जाता है?
  • क्या विधायक निधि का इस्तेमाल मास्टर प्लान को ठेंगा दिखाने के लिए किया जा सकता है?
  • अगर कल को कोई अपराधी विधायक निधि से अपना घर बनवा ले, तो क्या उसे तोड़ा नहीं जाएगा?

मौन प्रशासन: शह या मजबूरी?

इस मामले में सबसे डरावना पहलू वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित मंत्रालय की चुप्पी है। जब मीडिया सबूत चीख-चीख कर दे रहा है, तब भी रोहित शिंदे जैसे अधिकारियों पर कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। ऐसा लगता है कि अधिकारियों को इस बात का पूरा भरोसा है कि “ऊपर” बैठे आका उनका बाल भी बांका नहीं होने देंगे।

बढ़ता मनोबल, मरता कानून

जब खबरों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो अधिकारी बेलगाम हो जाते हैं। रोहित शिंदे का निर्भीक होकर कार्रवाई से मना करना इस बात का प्रमाण है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही जनता के प्रति अपनी जवाबदेही का। यह “वसूली और संरक्षण” के उस गंदे खेल की ओर इशारा करता है, जहां नेता फंड देते हैं और अधिकारी उस फंड की आड़ में अवैध निर्माण को सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं।

हमारा सवाल:

क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और म्हाडा के उच्चाधिकारी इस खुलेआम हो रही गुंडागर्दी पर संज्ञान लेंगे? या फिर मालवानी में ब्लूप्रिंट को जलाकर इसी तरह ‘विधायक निधि’ के नाम पर अवैध साम्राज्यों का निर्माण होता रहेगा?

‘वशिष्ठ वाणी’ इस मामले का पीछा तब तक नहीं छोड़ेगी, जब तक सिस्टम के इन ‘सफेदपोश’ दीमकों का सच पूरी तरह बेनकाब नहीं हो जाता।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष रिपोर्ट: आरटीओ की ‘फॉरवर्डिंग पॉलिटिक्स’ और सड़कों पर रेंगता मलाड; शिकायतों के बाद भी न्यू लिंक रोड पर अवैध वाहनों का डेरा!

ग्राउंड रिपोर्ट: क्या कांदिवली के नए अधिकारी ‘भारत गैस’ के अवैध गोदाम और पार्किंग पर करेंगे सख्त प्रहार? जनता की सुरक्षा खतरे में!

ग्राउंड रिपोर्ट: कांदिवली का ‘तिराहा’ या ऑटो गैरेज? प्रशासन की लापरवाही से लिंक रोड पर लगा जाम का ग्रहण!

ग्राउंड रिपोर्ट: एकता नगर की सड़क या निजी पार्किंग? कांदिवली प्रशासन की चुप्पी से जनता बेहाल, क्या नए अधिकारी लेंगे संज्ञान?

जनकल्याण नगर: जलजमाव की समस्या से मिली राहत, नगरसेविका गीता किरण भंडारी के प्रयासों की जमकर तारीफ

भारी बारिश में भी डटे रहे गोरेगांव ट्रैफिक जवान: लिंक रोड से हटाया अतिक्रमण, जनता ने की सराहना

Leave a Comment